Entertainment

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, सबूत और सच्चाई से दुश्मनों को टक्कर देंगे एक्टर

Last Updated:September 29, 2026, 23:03 IST

राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में राजकुमार राव मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के रोल में नजर आ रहे हैं.अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर में आतंकवाद के खिलाफ एक ऐसी कानूनी लड़ाई की झलक देखने को मिलती है, जहां हथियारों के बजाय सबूत और सच्चाई सबसे बड़ा हथियार हैं.

ख़बरें फटाफट

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, सबूत और सच्चाई की दिखी जंगZoomछा गया राजकुमार राव का लुक

नई दिल्ली. राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में उनका अंदाज बाकी फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है. फिल्म में वह मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में 26/11 हमले के बाद की कानूनी लड़ाई और आतंकवाद के खिलाफ सबूत व सच्चाई के दम पर लड़ते निकम की कहानी की झलक को दिखाया गया है.

राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म’प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों फिल्म का टीजर सामने आया था. लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. टीजर में राजकुमार राव का दमदार अवतार नजर आया था. टीजर आते ही फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. अब ट्रेलर आने के बाद तो लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं.

क्या है ट्रेलर में खास?

राजकुमार राव की फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मुंबई शहर की झलक से होती है. इसके बाद राजकुमार राव को कोर्ट में एक बच्ची से 26/11 के दौरान हुई घटनाओं के बारे में सवाल करते नजर आते हैं. कहानी आगे बढ़ती है और उज्ज्वल निकम के उस संघर्ष की झलक मिलती है, जिसमें वह मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते हैं. ट्रेलर में आतंकवाद की उस साजिश को भी दिखाया गया है, जिसमें युवाओं के मन में नफरत भरी जाती है और उन्हें हिंसा के लिए तैयार किया जाता है. फिल्म इसी पूरी कहानी को उज्ज्वल निकम की नजर से सामने लाती नजर आ रही है.

राजकुमार राव का दिखा दमदार लुक

राजुकमार राव की फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ में वह उज्ज्वल निकम के रोल में काफी जच रहे हैं. उनकी ये फिल्म देश के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके प्रोफेशनल जर्नी पर आधारित है. एक्टर के लुक और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है कि उन्होंने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है. फिल्म ‘प्रहार’ में उनके अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. इससे पहले वह ‘थ्री ऑफ अस’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.

बता दें कि राजकुमार राव की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा राजकुमार फिल्म ‘रफ्तार’ में भी नजर आएंगे. इसके अलावा वह सौरव गांगुली की बायोपिक में भी नजर आएंगे.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 29, 2026, 23:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj