‘ये गलत है’, ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने खुद बताया पूरा सच

Last Updated:September 29, 2026, 23:26 IST
अक्षय कुमार के ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस खबर ने अक्षय कुमार के फैंस की के बीच हलचल बढ़ा दी है. दरअसल, फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के एक बयान के बाद अक्षय की कास्टिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. लेकिन अब अनुप्रिया ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार के होने की पुष्टि नहीं की है.
ख़बरें फटाफट
अटकलों पर अनुप्रिया नागर ने लगाया विराम
नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ आने के बाद से ही सु्र्खियों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई के बाद से इसके दूसरे पार्ट की भी चर्चा लगातार हो रही है. खबर तो ये भी आम हो रही है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर एक बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि फिल्म के सीक्वल में खिलाड़ी कुमार नजर आने वाले हैं.
बीते कुछ समय से अक्षय कुमार के ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आने की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर अब फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने खुद सामने आकर सफाई दी है. उनके एक बयान से साफ हो गया है कि इस बात में कहीं भी कोई सच्चाई नहीं है.
अनुप्रिया नागर ने लगाया अटकलों पर विराम
सुनील लोधी के लिए बनी मसीहा
अनुप्रिया नागर लगातार फिल्म ‘हनुमान अंश ’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने फिल्म के वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ के सिंगर सुनील लोधी के आंखों के इलाज के लिए भी मदद का हाथ बढ़ाया है. सुनील लोधी नेत्रहीन बुंदेली गायक हैं और उन्होंने फिल्म के इस गाने को अपनी आवाज दी है.लेकिन अनप्रिया ने उनके लिए ये बड़ा कदम उठाया और डॉक्टरों से कंसल्टेशन अपॉइंटमेंट बुक कर ली है.इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार भी उनके इलाज के लिए मदद करने की बात की थी.
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 2 हफ्ते के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी थी, जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक दुनियाभर में 404.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म बजट से काई ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब इसके दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 29, 2026, 23:26 IST



