राजस्थान के इस घर में पपीते के फल में दिखे गणेशजी; तस्वीर वायरल होते ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे लोग

Last Updated:October 27, 2026, 18:40 IST
Viral Ganesh Shape On Papaya: राजस्थान के कोटा में एक पपीते के फल में भगवान गणपति जैसी आकृति नजर आई है. गुलाबचंद बनवाड़िया के घर के बगीचे में उगे इस फल को परिवार ने मंदिर में विराजमान कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. फल में सूंड, शरीर की बनावट और एकदंत जैसी आकृतियां नजर आ रही हैं. परिवार इसे गणपति का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना कर रहा है. सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलने के बाद लोग इस आकृति के दर्शन करने घर पहुंच रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
कोटा. कुदरत का चमत्कार या आस्था का अनोखा रूप. राजस्थान के कोटा में एक घर के बगीचे में लगे पपीते के फल में भगवान गणपति जैसी आकृति नजर आई. फल में सूंड, शरीर की बनावट और एकदंत जैसी आकृतियां दिखाई देने के बाद परिवार ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. परिवार ने पपीते के फल को घर के मंदिर में विराजमान किया है और अब शरद पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त को देखते हुए पंडितों और शास्त्रों के अनुसार फल के विसर्जन की तैयारी की जा रही है.
यह एजुकेशन सिटी कोटा में प्रकृति का एक ऐसा नजारा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. चंबल नदी के पार कुन्हाड़ी इलाके की बालिका रोड स्थित आदर्श नगर में रहने वाले गुलाबचंद बनवाड़िया के घर के बगीचे में लगे पपीते के एक फल की आकृति भगवान गणपति जैसी दिखाई दे रही है. फल में सूंड, शरीर की बनावट और एकदंत जैसी आकृतियां नजर आ रही हैं. परिवार इसे गणपति का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना कर रहा है. सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलने के बाद लोग इस आकृति के दर्शन करने घर पहुंच रहे हैं.
घर के बगीचे में लगे पपीते के फल ने खींचा ध्यानयह कहानी किसी मंदिर में स्थापित प्रतिमा से शुरू नहीं होती, बल्कि घर के बगीचे में लगे करीब एक साल पुराने पपीते के पेड़ से शुरू होती है. पेड़ पर दूसरे पपीते भी लगे हैं, लेकिन एक फल की बनावट ने परिवार का ध्यान खींचा. गुलाबचंद बनवाड़िया ने जब इसे देखा, तो वह चकित रह गए. आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई और धीरे-धीरे दर्शन करने वालों का पहुंचना शुरू हो गया.
घर के मंदिर में विराजमान किया पपीते का फलगुलाबचंद बनवाड़िया और उनकी पत्नी कमल बनवाड़िया दोनों सेवानिवृत्त स्कूल लेक्चरर हैं. परिवार ने पपीते के इस फल को अपने घर के मंदिर में विराजमान किया है. विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है और आरती में लोग शामिल हो रहे हैं. आसपास की कॉलोनियों के लोग, परिचित और सोशल मीडिया पर तस्वीर देखने वाले श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं. परिवार के बेटे अंकित बनवाड़िया ड्राइंग टीचर हैं और कला की बारीकियों को समझते हैं. ऐसे में फल की आकृति उनके परिवार के लिए भी विशेष आकर्षण का विषय बनी हुई है. प्रकृति की बनावट में भगवान गणपति की छवि देखने वाले श्रद्धालु इसे आस्था और ईश्वर की अद्भुत लीला के रूप में देख रहे हैं.
सोशल मीडिया से मिली जानकारी, दर्शन करने पहुंचे लोगबड़गांव में रहने वाले रामराज रोजाना बनवाड़िया परिवार के यहां दूध देने आते हैं. उन्हें जैसे ही गणपति जैसी आकृति वाले पपीते के बारे में पता चला, वह भी दर्शन करने पहुंच गए. वहीं, डॉ. निधि को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली. वह भी यहां पहुंचीं और पूजा-अर्चना में शामिल हुईं. उनका कहना है कि प्रकृति का यह नजारा अद्भुत है और उन्हें यहां आकर दर्शन करने का अवसर मिला.
शरद पूर्णिमा पर विसर्जन की तैयारीपरिवार के मुताबिक, यह आकृति बीते दिन सामने आई थी. अब शरद पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त को देखते हुए पंडितों और शास्त्रों के अनुसार पपीते के फल का विसर्जन करने की तैयारी की जा रही है. प्रकृति की इस अनोखी बनावट को श्रद्धालु चमत्कार मान रहे हैं. विज्ञान के नजरिए से यह फल की प्राकृतिक आकृति हो सकती है, लेकिन आस्था रखने वालों के लिए इसमें गणपति के दर्शन का अनुभव विशेष है. कोटा के एक साधारण से बगीचे में उगे पपीते के फल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह अनोखा नजारा प्रकृति की देन और आस्था के साथ ईश्वर के प्रति विश्वास को एक साथ सामने ला रहा है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
October 27, 2026, 18:39 IST



