Rajasthan

राजस्थान में निकाय चुनाव का रण तेज, बस और कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Last Updated:August 29, 2026, 08:19 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सिरोही में बीजेपी ने चुनावी पैनल तैयार कर टिकट आवेदनों पर अंतिम मंथन शुरू कर दिया है. परिसीमन के बाद पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों…और पढ़ेंLive: राजस्थान में निकाय चुनाव का रण तेज, बस और कार की भिड़ंत में दो की मौतZoom

Jaipur News, Rajasthan News Live, Rajasthan News Update, Rajasthan Latest News, Rajasthan municipal body elections, Sirohi Municipal Council elections, Bhilwara firing incident, Jalore road accidentराजस्थान नगर निकाय चुनाव, सिरोही नगर परिषद चुनाव, भीलवाड़ा फायरिंग मामला, जालोर रोड एक्सीडेंट, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज लाइव, राजस्थान न्यूज अपडेट, राजस्थान लेटेस्ट न्यूज

Rajasthan News Live: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सिरोही नगर परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने पैनल तैयार कर लिया है और अब कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए टिकट आवेदनों पर अंतिम मंथन शुरू हो गया है. परिसीमन के बाद इस बार चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाने की तैयारी में है और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए युवाओं को भी मौका देने पर विचार किया जा रहा है. वहीं सिरोही में बाईपास से जुड़ी जमीनों को लेकर भी विवाद सामने आया है.

सांचौर में बस-कार की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत

जालोर जिले के सांचौर में नेशनल हाईवे-68 पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. गांधव पुल के पास गुजरात रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल अन्य लोगों को सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक गुजरात के राधनपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे. वहीं गुजरात रोडवेज की बस बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सांचौर मोर्चरी में रखवाया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

खेत में किसान पर चली गोली, 71 साल के बुजुर्ग घायल

भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए 71 वर्षीय किसान पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी. घटना सिरडियास गांव की बताई जा रही है. गोली लगने से किसान शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस ने घटना के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसान को निशाना बनाकर फायरिंग क्यों की गई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

बूंदी में आज से नामांकन का रण, 60 वार्डों पर नजर

बूंदी में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. अवकाश के बाद आज नगर परिषद के पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी. बूंदी नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं, जहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों और दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है. टिकट को लेकर पार्टियों में मंथन के साथ स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरण भी तेजी से बदल सकते हैं. बूंदी जिले में कुल आठ नगर निकाय हैं, जहां आगामी चरण में मतदान कराया जाएगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं. नामांकन के साथ अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगेगी.

सिरोही बाईपास पर भू-माफिया सक्रिय, जमीनों पर बड़े आरोप

सिरोही में बाईपास क्षेत्र की जमीनों को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि भूमि रूपांतरण के लिए कुछ फाइलों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और भू-माफिया व दलाल सक्रिय हैं. बताया जा रहा है कि किसानों की जमीन को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था, जिसके बाद किसानों के साथ पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामला सामने आने के बाद कई लोगों के नाम भी चर्चा में आए. आरोप है कि कम कीमत पर जमीन खरीदकर उसे रातोंरात भूमि रूपांतरित कराने का खेल चल रहा है. इस पूरे मामले में सरकार को करीब 100 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का दावा किया जा रहा है. हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

सिरोही में निकाय चुनाव की तैयारी, बीजेपी ने बनाया पैनल

सिरोही नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने चुनाव के लिए पैनल तैयार कर लिया है और अब कार्यकर्ताओं की ओर से टिकट के लिए दिए गए आवेदनों पर अंतिम मंथन शुरू हो गया है. इस बार परिसीमन के बाद वार्डों की तस्वीर बदली है, ऐसे में चुनावी मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रही है. पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ नए युवाओं को भी मौका देने पर मंथन चल रहा है. पार्टी का फोकस ऐसे उम्मीदवारों के चयन पर है, जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें और अपने वार्ड में मजबूत पकड़ रखते हों.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 08:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj