राजस्थान CMO के हर कमरे में अब ‘नमो घड़ी’, वक्त बताने के साथ दे रही बड़ा सियासी संदेश

Last Updated:August 26, 2026, 09:32 IST
Jaipur News : राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यालय के हर कक्ष में एक नई घड़ी लगाई गई है. यह कोई सामान्य घड़ी नहीं है. इस घड़ी में पीएम
नरेन्द्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की तस्वीरों को राजस्थान के नक्शे के साथ लगाया गया है. इस घड़ी के जरिये एक नहीं कई सियासी संदेश दिए गए हैं. इस घड़ी के जरिये बताने की कोशिश की गई है कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार समय के साथ विकास के नए आयाम गढ़ रही है.राजस्थान सीएमओ के प्रत्येक कमरे में लगी यह घड़ी आगंतुकों का ध्यान खींच रही है.
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय यानी CMO के हर कक्ष में अब ‘नमो घड़ी’ नजर आ रही है. घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीर के साथ राजस्थान का नक्शा भी प्रदर्शित किया गया है. यह घड़ी महज समय बताने वाली घड़ी नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार के संदेश का नया प्रतीक बनकर सामने आई है. घड़ी में एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा. दोनों की तस्वीर के बीच में राजस्थान का नक्शा बना है.
यह घड़ी प्रदेश और केंद्र के बीच राजनीतिक तालमेल का संदेश देती नजर आती है. CMO के हर कमरे में लगी यह घड़ी अब अधिकारियों और यहां आने वाले लोगों का ध्यान भी खींच रही है. इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश दिखाई देती है कि केंद्र में मोदी और राजस्थान में भजनलाल दोनों सरकारें एक ही दिशा और विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही हैं. घड़ी का राजनीतिक संदेश भी अपने आप में दिलचस्प है.
घड़ी के साथ सरकार का विजन भी दिखाई दे रहा हैदेश में मोदी का युग… और राजस्थान में भजनलाल का दौर. यानी CMO में वक्त बताने वाली घड़ी के साथ सरकार का विजन भी दिखाई दे रहा है. ‘डबल इंजन सरकार, विकसित राजस्थान.’ राजस्थान सरकार लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के साथ प्रदेश के विकास को जोड़कर पेश करती रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कई मौकों पर केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय को राजस्थान के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते रहे हैं.
वक्त के साथ सूबा विकास के नए सोपान गढ़ रहा हैअब CMO के हर कक्ष में लगी ‘नमो घड़ी’ इसी राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश को बता रही है कि वक्त के साथ सूबा विकास के नए सोपान गढ़ रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार के कारण प्रदेश में पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय अटके प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. रिन्यूबल एनर्जी से लेकर जल परियोजनाएं राजस्थान को निरंतर ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है. अब डबल इंजन वाली सरकार के इस सामजंस्य को वक्त की रफ्तार के साथ समझाने का प्रयास किया गया है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 09:32 IST



