राजेश खन्ना-शबाना आजमी का रोमांटिक गीत, एक-दूजे के इश्क में हुए चूर, लता मंगेशकर संग इस सिंगर की बनी थी जुगलबंदी

Last Updated:September 27, 2026, 13:57 IST
राजेश खन्ना और शबाना आजमी ने साथ में करीब 7 फिल्मों में काम किया और 6 फिल्में सुपरहिट रहीं. दोनों की जोड़ी सफल जोड़ियों में से एक थी. चलिए दोनों का एक सुपरहिट रोमांटिक गीत सुनाते हैं. जिसमें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था.
वैसे तो आपने राजेश खन्ना की तनुजा, शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी से लेकर मुमताज के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में जोड़ी देखी होगी. मगर शबाना आजमी वो हीरोइन हैं, जो राजेश खन्ना के लिए लकी चार्म बनी. दोनों ने 80s में साथ में खूब काम किया. इसी वक्त का दोनों का यादगार गाना लेकर आए हैं जिस रोमांटिक गीत को आज भी सुनना एक प्यारा एहसास है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और शबाना आजमी की ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार के गाने ‘दिन महीने साल गुजरते’ की. जिसमें दोनों की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलती है. शबाना आजमी जिन्होंने कई कल्ट क्लासिक फिल्मों में काम किया, उनका इस सॉन्ग में खूबसूरत अवतार देखने को मिलता है.
‘दिन महीने साल गुजरते’ गाने के बारे में
अवतार के गाने ‘दिन महीने साल गुजरते’ में शबाना आजमी और राजेश खन्ना के लिए लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने आवाज दी थी. दो सुपरहिट सिंगर्स के गाने के लिए लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. साल 1983 की फिल्म में ‘दिन महीने साल गुजरते’ एक सुपरहिट ट्रैक साबित हुआ था.
अवतार फिल्म के बारे मेंसाल 1983 में आई अवतार फिल्म को मोहन कुमार ने डायरेक्ट किया था. जिस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म की कामयाबी को देखते हुए तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी इसके रीमेक बने. राजेश खन्ना और शबाना के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, सुजीत कुमार, गुलशन ग्रोवर से लेकर शशि कपूर जैसे सितारे नजर आए.
अवतार फिल्म के गानेऊपरवाले तेरा जवाब नहीं – किशोर कुमारये सारी दुनिया है आती जाती – किशोर कुमारयारों उठो, चलो, भागो, दौड़ो – किशोर कुमार, महेंद्र कपूरदिन, महीने, साल गुजरते जाएंगे – किशोर कुमार, लता मंगेशकरचलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – महेंद्र कपूर, आशा भोसले, नरेंद्र चंचलजिंदगी मौज उड़ाने का नाम है – महेंद्र कपूर, सुरेश वाडकर, अलका याज्ञनिक
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
September 27, 2026, 13:57 IST



