Health

dr naresh trehan 10 key insights | heart disease coronary artery | अब 12-14 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक का खतरा? डॉ. नरेश त्रेहान ने बताईं 10 बातें

होमताजा खबरदेश

अब 12-14 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक? डॉ. नरेश त्रेहान ने बताई 10 बड़ी बातें

Last Updated:September 27, 2026, 13:15 IST

देश के बड़े डॉक्टरों में से एक मेदांता के चेयरमैन और कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान ने हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर बड़ा बयान दिया है. डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि भारत में दिल की बीमारियां, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज यानी दिल की नसों में ब्लॉकेज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे कई कारण हैं. हमारी खान-पान की आदतें और जीवनशैली इसका एक बड़ा कारण हैं. अब 12-14 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक? डॉ. नरेश त्रेहान ने बताई 10 बड़ी बातेंZoomडॉ नरेश त्रेहान ने बताया हार्ट अटैक कैसे भारत में माहामारी बनता जा रहा है.

पिछले दिनों राजस्थान के दौसा में 14 साल के छात्र करण की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सुबह सीने में दर्द उठा तो पिता जल्दी से अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने कहा सॉरी मैं कुछ नहीं कर सकता. इस इलाके में बीते 5 महीने में 3 मौतें इस तरह से हुई. इसी तरह यूपी के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल महुअवा में पिछले दिनों सातवीं क्लास की छात्रा नेहा की मौत हार्ट अटैक से हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई. 30-40 की उम्र में फिट दिखने वाली महिलाएं और पुरुष भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. हार्ट अटैक मामले में तेजी से अचानक आए उछाल पर देश के बड़े कार्डियोलॉजिस्ट और मेदांता हॉस्पिटल के सीएमडी नरेश त्रेहान ने लोगों को सावधान और चेतावनी दी है. डॉ नरेश त्रेहान ने ऐसी-ऐसी बातें कहीं, जो आज हर उम्र के लोगों के लिए रामवाण से कम नहीं है.

डॉ नरेश त्रेहान ने कहा है कि आज के भागमदौड़ में हर उम्र के लोगों को शारीरिक रूप से एक्टिव रहना, स्वस्थ वजन बनाए रखना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आजकल महिलाओं के बीच फिटनेस का गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिट रहने के लिए महिलाएं स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती है. लेकिन पिछले कुछ सालों में ये देखने को मिला है कि 30 और 40 साल उम्र की फिट महिलाओं में हार्ट के मामले काफी बढ़े हैं. ऐसे में ये सवाल उठता है कि 30-40 उम्र की महिलाओं में हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़े हैं?

#WATCH | Noida, Uttar Pradesh | Medanta Group Chairman & MD Dr Naresh Trehan says, “Heart disease, specifically coronary artery disease, often referred to as blocked arteries, is rising rapidly in India. There are several reasons for this. One factor is our diet… Smoking and… pic.twitter.com/h6Q1dOtsZW

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj