Rajasthan

विदेश में अच्छी कमाई का सपना दिखाकर भेजा, दुबई पहुंचते ही खुली पोल, दो मजदूर फंसे, भारत लौटने के लिए गुहार

Last Updated:October 06, 2026, 17:51 IST

Dubai Job Fraudछ हिण्डौन क्षेत्र के दो मजदूर महेंद्र जाटव और बब्लेश जाटव नौकरी के लिए यूएई गए, लेकिन अब दुबई में फंसने का दावा कर रहे हैं. आरोप है कि एजेंट ने आकर्षक वेतन और ओवरटाइम का भरोसा दिया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वादे के मुताबिक काम और वेतन नहीं मिला. बब्लेश के अनुसार उसने एजेंट को 56,500 रुपए दिए थे. दोनों ने वीडियो जारी कर भारत लौटने के लिए मदद मांगी है.

ख़बरें फटाफट

विदेश में अच्छी कमाई का सपना दिखाकर भेजा, दुबई पहुंचते ही खुली हकीकतZoomनौकरी और मोटी कमाई का झांसा देकर भेजा UAE, दो मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार

हिण्डौन सिटी। विदेश में अच्छी तनख्वाह और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर मजदूरों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है. हिण्डौन क्षेत्र के दो मजदूर दुबई में फंस गए हैं। आरोप है कि एजेंट ने उन्हें आकर्षक वेतन और ओवरटाइम का भरोसा दिलाकर विदेश भेजा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें वादे के मुताबिक काम और वेतन नहीं मिला. अब दोनों मजदूर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं परिजन भी लगातार परेशान हैं.

जानकारी के अनुसार कोटरा ढहर निवासी महेंद्र जाटव 23 जुलाई 2026 को तथा संतोष नगर निवासी बब्लेश जाटव 14 जुलाई 2026 को मजदूरी के लिए यूएई गए थे. दोनों को वजीरपुर क्षेत्र के पावटा गांव निवासी एजेंट प्रेम सिंह के माध्यम से विदेश भेजा गया था. बब्लेश के अनुसार उसने एजेंट को 56,500 रुपए दिए थे. एजेंट ने विदेश भेजने से पहले करीब 1,595 दिरहम प्रतिमाह वेतन और ओवरटाइम दिलाने का आश्वासन दिया था. इसके चलते उसकी मासिक आय करीब 42 से 50 हजार रुपए तक होने की उम्मीद थी. इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट भी कराया गया था.

कम वेतन और विपरीत परिस्थितियों के चलते काम छोड़ादुबई पहुंचने के बाद दोनों मजदूर सोनपुर इलाके में निर्माण कार्य से जुड़ी मजदूरी करने लगे. बब्लेश का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसे वादे के अनुरूप वेतन नहीं मिला और महज 20 से 25 हजार रुपए के बराबर राशि ही मिल रही है. कम वेतन और विपरीत परिस्थितियों के चलते उसने काम छोड़ दिया है तथा अब भारत वापस लौटना चाहता है. वहीं दूसरे मजदूर महेंद्र जाटव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा बताई है. महेंद्र के अनुसार वह बीमार है और दुबई में परेशानियों का सामना कर रहा है. उसने भारत वापस लौटने के लिए एजेंट प्रेम सिंह को एक लाख रुपए दिए थे. एजेंट ने उसे 10-15 दिन में भारत वापस लाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब उसका फोन भी नहीं उठाया जा रहा है.

सुरक्षित भारत वापस लाने की मांगदोनों मजदूरों का आरोप है कि विदेश पहुंचने के बाद परिस्थितियां उनके अनुमान के मुताबिक नहीं रहीं. वहीं अब एजेंट और दुबई स्थित कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा फोन नहीं उठाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है. मजदूरों ने वीडियो के माध्यम से अपनी स्थिति बताते हुए प्रशासन और सरकार से हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है.

विदेश भेजने के नाम पर बड़ी रकम खर्चइधर, मजदूरों के परिजन भी उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं. परिजनों का कहना है कि विदेश भेजने के नाम पर बड़ी रकम खर्च करने के बाद अब उनके सामने आर्थिक संकट के साथ-साथ अपनों की सुरक्षा की चिंता भी बनी हुई है. उन्होंने प्रशासन और सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई तथा मजदूरों को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करने की मांग की है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

October 06, 2026, 17:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj