Sports

विराट-रोहित के साथ इस स्टार को भी वर्ल्ड कप टीम में चाहते हैं रैना, सेलेक्टर्स से कह दी ये बात

होमखेलक्रिकेट

RO-KO के साथ इस स्टार को भी वर्ल्ड कप टीम में चाहते हैं रैना, कह दी ये बात

Last Updated:September 07, 2026, 23:40 IST

suresh raina backs bhuvneshwar kumar for odi world cup: सुरेश रैना चाहते हैं कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने 36 साल के इस पेसर को लेकर चयनकर्ताओं से अपील की है. इसके अलावा रैना ने रिंकू सिंह को केकेआर का कप्तान बनाए जाने की वकालत भी की. यूपी टी20 लीग के फाइनल के दौरान ‘मिस्टर आईपीएल’ ने इन विषयों पर अपनी राय रखी.RO-KO के साथ इस स्टार को भी वर्ल्ड कप टीम में चाहते हैं रैना, कह दी ये बातZoomसुरेश रैना ने भुवनेश्वर कुमार के लिए सेलेक्टर्स से की अपील.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एक और अनुभवी खिलाड़ी को सुरेश रैना 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में देखना चाहते हैं. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. रैना ने भारतीय चयनकर्ताओं से भुवनेश्वर के नाम पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है. उनका मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में गेंद को स्विंग कराने और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करने की भुवी की क्षमता टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी हो सकती है. अगले साल होने वाला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है.

रैना ने यह बात उत्तर प्रदेश टी20 लीग के दौरान कही. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को मंच देने के लिए इस लीग की तारीफ की और भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह जैसे लोकल सितारों की मौजूदगी को इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बताया.

‘भुवी को 2027 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए’सुरेश रैना ने भुवनेश्वर कुमार को अनुभवी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की योजना में शामिल किया जाना चाहिए. रैना ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत को ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होगी, जिन्हें विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव हो.’ रैना का मानना है कि भुवी की गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के साथ-साथ अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखने की खूबियां उन्हें बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम विकल्प बना सकती हैं.

भुवनेश्वर कुमार ने यूपी टी20 में भी मचाया धमाल.

आईपीएल 2026 में किया शानदार प्रदर्शनभुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद हाल ही खत्म हुई उत्तर प्रदेश टी20 लीग में भी उनका प्रदर्शन प्रभावी रहा. भुवनेश्वर ने 11 मैचों में 14 विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 6.11 रही. उन्होंने 119 डॉट बॉल भी फेंकीं. हालांकि, उनकी टीम लखनऊ फाल्कन्स फाइनल में खिताब जीतने से चूक गई.

विराट-रोहित का अनुभव आएगा कामरैना ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल के लिए भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ काफी फायदेमंद हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अगर टीम में रहते हैं तो इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम की योजना का हिस्सा होनी चाहिए. रैना ने कहा, ‘चयनकर्ताओं को यह तय करना होगा कि वर्ल्ड कप के लिए गेंदबाजी आक्रमण का संयोजन कैसा रखा जाए. टीम चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है या छह सीम विकल्प रखती है, जिसमें ऑलराउंडर भी शामिल हों. इस पर चयनकर्ताओं को फैसला करना होगा.’

रिंकू को केकेआर की कप्तानी देने की वकालतरैना ने रिंकू सिंह के लिए भी बड़ी बात कही. उत्तर प्रदेश टी20 लीग में रिंकू के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी देने पर विचार करने की अपील की. रैना का मानना है कि रिंकू ने बड़े मुकाबलों में दबाव संभालने की क्षमता और खेल को समझने की काबिलियत दिखाई है. ऐसे में उनके पास टीम की अगुआई करने की क्षमता भी मौजूद है. बता दें कि रैना फिलहाल केकेआर के उपकप्तान हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 23:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj