Rajasthan

सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर ‘भरोसे’ का अंदाजा लगाने के लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री का क्यों दिया उदाहरण? जानें

Last Updated:October 16, 2026, 13:44 IST

Sachin Pilot News : कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकार पर जनता के विश्वास की बात तो छोड़िए पार्टी के मंत्री के बेटे को विश्वास नहीं है उनको वोट मिलेगे या नहीं. पायलट ने यह बात भजनलाल सरकार कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा का नाम लिए बैगर उनके बेटे को लेकर कही. खर्रा के बेटे ने पंचायत समिति चुनाव के लिए निर्दलीय फार्म भरा है. पढ़ें पायलट ने और क्या कहा?सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर 'भरोसे' को लेकर कसा जोरदार तंजZoomसचिन पायलट बोले गांवों में बीजेपी की हालत बहुत ज्यादा खराब है. (Photo courtesy: https://x.com/SachinPilot)

जयपुर. राजस्थान में चल रहे पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. इस बीच सूबे के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के पब्लिक के बीच भरोसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. पायलट ने कहा कि सरकार की हालत खस्ता है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया गया जा रहा है कि राजस्थान सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के पुत्र निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं. बकौल सचिन उन्होंने ऐसा इसलिए किया है कि उनको खुद को भरोसा नहीं है वो बीजेपी के सिंबल पर चुनाव जीत पाएंगे. इसलिए वो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.

पायलट ने यह बात 15 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही. राजस्थान पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि सूबे की भजनलाल सरकार के दावों और हकीकत में बड़ा फर्क है. सरकार को लेकर पब्लिक में भारी नाराजगी है. उन्होंने राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का नाम लिए बिना इसका उदाहरण दिया. मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर जिले के आते हैं. वे सीकर की श्रीमाधोपुर विधानसभा से विधायक हैं. उनके बेटे दुर्गासिंह खर्रा ने हाल ही में पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.

गलती केवल सीएम की नहीं है बल्कि पार्टी में बहुत खींचतान चल रही हैपायलट ने इसी बात को लेकर कहा कि हालात यह हैं कि मंत्री के बेटे को ही विश्वास नहीं है कि वह भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीत पाएंगे तो इससे जनता की नाराजगी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. पायलट ने आरोप लगाया कि गलती केवल सीएम की नहीं है बल्कि पार्टी में बहुत खींचतान चल रही है. पायलट ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय है. उन्होंने कहा सरकार ने पहले बहानेबाजी कर पंचायत चुनाव में देरी की. फिर कोर्ट की फटकार लगी तब चुनाव कराए जा रहे हैं. निकाय चुनाव में भी सरकार साम दाम और दंड भेद अपनाकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया. सत्ता का दुरुपयोग किया.

गांवों में सरकार के प्रति लोगों में खासकर युवाओं में बड़ी नाराजगी है
पायलट ने कहा कि सरकार की ओर से मनमाने तरीके से परिसीमन किया गया. निकाय चुनाव में लोग कहते रहे कि शहरों में बीजेपी बहेद मजबूत है लेकिन वोट प्रतिशत में केवल एक फीसदी से कम का अंतर रहा. यह बड़ी बात है. पायलट ने आरोप लगाया कि वो भी तब जब सत्ता का भरपूर दुरुपयोग किया गया. पायलट ने दावा किया कि गांवों में सरकार के प्रति लोगों में खासकर युवाओं में बड़ी नाराजगी है. अगर इतिहास पर नजर डालें तो पंचायत चुनावों में गांवों में कांग्रेस हमेशा बढ़त में रही है. वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में विकास का अभाव है. देश में जो चल रहा है वो भी तो राजस्थान की जनता देख रही है.About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 13:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj