Rajasthan

साथ बैठकर पी शराब, फिर हुआ विवाद और चली गई जान, हिंडौन हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:October 11, 2026, 19:17 IST

Karauli Crime News: हिण्डौन सिटी के नई मंडी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात पत्थर से सिर पर वार कर मजदूर केशू माली की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, गुजरात में करीब दो माह पहले दोस्त बने केशू और खेमसिंह जाटव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideशराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मनी, पत्थर से सिर पर वार कर मजदूर की हत्याZoomशराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मनी, पत्थर से सिर पर वार कर मजदूर की हत्या

हिण्डौन सिटी। नई मण्डी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब ठेके के नजदीक शुक्रवार रात एक मजदूर की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. करीब दो माह पहले गुजरात में हुई दोस्ती के बाद दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. रविवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मण्डी थाने में मामले का खुलासा किया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रूदावल थाना क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर स्थित जाटव बस्ती निवासी खेमसिंह जाटव उर्फ खेमू है. मृतक की पहचान गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका थाना क्षेत्र के उतालिया निवासी केशू माली (40) पुत्र लक्ष्मण माली के रूप में हुई है.

टब-बाल्टी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषणकेशू माली हिण्डौन क्षेत्र में टब-बाल्टी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. उसकी पत्नी और दोनों बच्चे जयपुर में रहते हैं, जबकि वह हिण्डौन में अपने अन्य साथियों के साथ रहकर काम करता था. शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

हत्या का मामला दर्ज करायाकेशू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश करते हुए वे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित शराब की दुकान तक पहुंचे. वहां दुकान के पीछे सुनसान जगह पर केशू का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद नई मण्डी थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक के सिर पर पत्थर से चोट के निशान मिले. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई सुरेश माली ने शनिवार को नई मण्डी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया.

आरोपी को हिण्डौन से ही गिरफ्तार कर लियामामला दर्ज होने के बाद नई मण्डी थाना प्रभारी नरेश पोषवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच के दौरान एक फुटेज में आरोपी खेमसिंह काले कपड़ों में मृतक के साथ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की पहचान जुटाई और तलाश शुरू की. पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को हिण्डौन से ही गिरफ्तार कर लिया.

चोट लगने से केशू मौके पर ही निढाल होकर गिरापुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले गुजरात में उसकी केशू माली से दोस्ती हुई थी. शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर केशू के सिर पर वार कर दिया. चोट लगने से केशू मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

October 11, 2026, 19:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj