National

5110 करोड़ रुपया, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, मेट्रो ट्रेन और… CM विजय ने PM मोदी के सामने खोला मांगों का पिटारा

होमताजा खबरदेश

हाई-स्पीड रेल, मेट्रो ट्रेन और.. CM विजय ने PM के सामने खोला मांगों का पिटारा

Last Updated:October 11, 2026, 19:25 IST

CM Vijay PM Modi: तमिलनाडु के सीएम विजय ने चेन्नई से कन्याकुमारी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना को राष्ट्रीय प्राथमिकता देने, मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को कामकाजी भाषा बनाने और एसएसए योजना के तहत रुके पड़े 5,110 करोड़ रुपये बिना शर्त जारी करने की मांग सीधे पीएम मोदी के सामने रख दी.Amazon Prime DayTop Deals Insideहाई-स्पीड रेल, मेट्रो ट्रेन और.. CM विजय ने PM के सामने खोला मांगों का पिटाराZoomसीएम विजय ने मेट्रो रेल के तीसरे चरण को जल्द मंजूरी देने का PM मोदी से आग्रह किया.

Chennai Metro 3rd Phase: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे चरण को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया. इस चरण के तहत हवाई अड्डा-किलांबक्कम और पूनमल्ली-सुंगुवरछत्रम जैसे क्षेत्रों तक मेट्रो संपर्क का विस्तार किया जाना है. इसके अलावा, विजय ने होसुर को कर्नाटक के बोम्मासंद्रा से जोड़ने के लिए एक अंतरराज्यीय मेट्रो लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया और कोयंबटूर एवं मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं पर फिर से विचार करने की जरूरत भी बताई.

पीएम मोदी की मौजूदगी में यहां विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करने और राज्य की अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया. मेट्रो के दूसरे चरण में पूनमल्ली से वडपलानी तक का खंड शामिल है.

विजय ने केंद्रीय बजट 2026 में घोषित उच्च गति रेल गलियारों का स्वागत करते हुए चेन्नई से कन्याकुमारी और चेन्नई से कोयंबटूर तक नये गलियारे बनाने का अनुरोध किया. उन्होंने छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों के महत्वपूर्ण खंडों के निर्माण सहित सड़क क्षेत्र की कई प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का भी उल्लेख किया.

जल संसाधनों के संबंध में विजय ने गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्यों के बीच जल संसाधनों में समानता सुनिश्चित करने के लिए नदियों को जोड़ना जरूरी है. इसके अलावा, उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के लिए तमिल को प्रमुख भाषा बनाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया. उन्होंने एसएसए योजना के तहत केंद्र सरकार से लंबित 5,110 करोड़ रुपये की राशि बिना किसी शर्त के जारी करने का अनुरोध भी किया.

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Chennai,Tamil Nadu

First Published :

October 11, 2026, 19:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj