सूखा-हरा चारा दोनों बर्बाद! बाढ़ की मार से बेहाल हुए भोजपुर के पशुपालक, मवेशी भूखे

Last Updated:September 11, 2026, 21:26 IST
Bhojpur Flood Ground Report: भोजपुर के घांघर गांव में बाढ़ से पशुओं के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. सूखा और हरा चारा दोनों बर्बाद होने से मवेशी आधा पेट खाने को मजबूर हैं. सरकारी सहायता न मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हैं, जिससे पशुओं में बीमारियों और भुखमरी का खतरा बढ़ गया है.
भोजपुर: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित घांघर गांव में बाढ़ के पानी ने तबाही मचा रखी है. बाढ़ की मार केवल इंसानों, रिहाइशी मकानों और फसलों तक सीमित नहीं है. इसका सबसे बुरा असर पशुपालकों और उनके मवेशियों पर पड़ रहा है. गांव में चारों तरफ फैले पानी के कारण मवेशियों के सामने पेट भरने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. देखिए लोकल 18 के ग्राउंड रिपोर्ट में उनकी परेशानी.
सूखा और हरा चारा दोनों बर्बादघांघर गांव के ग्रामीणों के अनुसार, गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से घरों व बथान में रखा सूखा भूसा पानी में भीगकर पूरी तरह सड़ गया है. खेतों में लगी हरी घास और चारा फसलें डूबने से नष्ट हो चुकी हैं. अब पशुपालकों के पास मवेशियों को खिलाने के लिए कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा है.
सरकारी राहत न मिलने से आक्रोशपीड़ित पशुपालकों का आरोप है कि आपदा की इस घड़ी में अब तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है. राहत शिविरों और वितरण केंद्रों पर मवेशियों के चारे का कोई प्रबंध नहीं किया गया है. मजबूरी में पशुपालक अपने बेजुबान मवेशियों को आधा पेट खाना देकर किसी तरह जिंदा रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
बीमारियों और भुखमरी का खतराग्रामीणों को डर है कि यदि बाढ़ का पानी जल्द नहीं उतरा और सरकारी स्तर पर कैटल फीड (पशु चारा) का वितरण शुरू नहीं हुआ, तो मवेशी भुखमरी और जलजमाव से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब प्रभावित क्षेत्रों में मुफ्त या अनुदानित दर पर सूखा चारा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंFirst Published :
September 11, 2026, 21:26 IST



