‘सोना ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश’ धनतेरस पर पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील

होमताजा खबरदेश
सोना ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश- धनतेरस पर PM मोदी का देशवासियों को संदेश
Last Updated:November 06, 2026, 16:28 IST
PM Modi Dhanteras Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी विशेष जोर देता है. उन्होंने कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल व्यक्ति और परिवार दोनों के समग्र कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर देशवासियों से बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लेने का आह्वान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर देशवासियों से बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लेने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में निहित निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें अपनाकर परिवार एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी विशेष जोर देता है. उन्होंने कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल व्यक्ति और परिवार दोनों के समग्र कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री की ओर से शेयर किए गए संदेश में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर बल दिया गया है, जिसमें संतुलित एवं सजग भोजन, नियमित योग, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई है. उनका कहना है कि इन उपायों से लंबे समय में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘इस धनतेरस बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें. केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया है कि आयुर्वेद स्वास्थ्य संरक्षण पर कितना जोर देता है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल क्यों आवश्यक है.’ उन्होंने परिवारों से अपील की कि वे स्वस्थ भोजन, नियमित योगाभ्यास, पर्याप्त आराम और समय पर स्वास्थ्य जांच जैसी आदतों को अपनाएं. उन्होंने कहा कि अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य में निवेश करना किसी भी परिवार का सबसे मूल्यवान निवेश है. आज अपनाई गई अच्छी जीवनशैली की आदतें आने वाले वर्षों में पूरे परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करेंगी.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अपने संदेश में कहा कि धनतेरस केवल भौतिक संपत्ति में निवेश का अवसर नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक सुख-समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी उपयुक्त अवसर है.
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी धनतेरस के अवसर पर परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘शुभं करोति कल्याणम्, आरोग्यं धन-संपदा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘विकसित भारत 2047′ के विजन को आगे बढ़ाते हुए इस धनतेरस भौतिक संपत्ति के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य में भी निवेश करें.’ उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए धनतेरस पर स्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति मानकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए.
About the Authorसाद बिन उमर
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 06, 2026, 16:28 IST
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी अपने संदेश में कहा कि धनतेरस केवल भौतिक संपत्ति में निवेश का अवसर नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक सुख-समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का भी उपयुक्त अवसर है.
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी धनतेरस के अवसर पर परिवार के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘शुभं करोति कल्याणम्, आरोग्यं धन-संपदा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘विकसित भारत 2047′ के विजन को आगे बढ़ाते हुए इस धनतेरस भौतिक संपत्ति के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य में भी निवेश करें.’ उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए धनतेरस पर स्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति मानकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login



