World

स्कूली छात्रों से भरी बस खाई में गिरी, 25 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे

Last Updated:September 06, 2026, 23:56 IST

अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में रविवार को एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है. एक यात्री बस पहाड़ी रास्ते से बेकाबू होकर अचानक 30 मीटर गहरी पथरीली खाई में जा गिरी. इस भयानक हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर मासूम बच्चे और स्कूल पढ़ने वाले किशोर थे.स्कूली छात्रों से भरी बस खाई में गिरी, 25 की मौत! मरने वाले ज्यादातर बच्चेZoomकेप वर्दे में भयानक सड़क हादसा (फोटो X)

अफ्रीकी देश केप वर्डे में एक दर्दनाक सड़क हादसे सामने आया हैं जिसमें 25 लोगों की मौत होने की जानकारी मिला है. यात्रियों से भरी एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे, किशोर और युवा बताए जा रहे हैं. हादसा शनिवार शाम फोगो द्वीप के उत्तरी पहाड़ी इलाके में कैंपानास डी सिमा रोड़ पर हुआ. बताया गया कि बस अचानक सड़क से बाहर निकल गई और देखते ही देखते चट्टानी खाई में जा गिरी.

मरने वालों में कई स्कूली छात्र

हादसे में जान गंवाने वालों में बड़ी गिनती किशोरों और छात्रों की थी. रिपोर्टों में बताया गया है कि कई मृतक माध्यमिक स्कूल के छात्र थे. बस में सवार कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. इनमें दो किशोर लड़कियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बस सड़क से कैसे बाहर निकली. हादसे की असली वजह जानने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रपति ने बताया बड़ी त्रासदी

प्रधानमंत्री फ्रांसिस्को कार्वाल्हो के नेतृत्व में जाने वाली टीम में सर्जनऔर मनोवैज्ञानिक शामिल हैं. ये विशेषज्ञ घायलों के इलाज के साथ-साथ हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों की मदद भी करेंगे. केप वर्डे के राष्ट्रपति जोसे मारिया नेवेस ने हादसे को बड़ी त्रासदी’ बताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

घायलों की मदद के लिए सरकार ने भेजी टीम

हादसा इतना भयावह था कि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सात पीड़ितों का अंतिम संस्कार हादसे के कुछ ही समय बाद करना पड़ा, क्योंकि उनके शवों की स्थिति बेहद खराब थी. केप वर्डे के स्वास्थ्य मंत्री लुसियो फर्नांडिस ने 25 लोगों की मौत की पुष्टि की है. सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए फोगो द्वीप पर एक टीम भेजने का फैसला किया है.

मदद के लिए आगे आए लोग

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान में मेडिकल कर्मचारियों, बचाव दल और स्थानीय लोगों ने मिलकर काम किया. सरकार ने मुश्किल हालात में घायलों और पीड़ित परिवारों की मदद करने वाले सभी लोगों की सराहना की.

केप वर्डे में गंभीर सड़क हादसे आम नहीं माने जाते और वहां की सड़क व्यवस्था भी सामान्य तौर पर बेहतर बताई जाती है. ऐसे में इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वह क्या वजह थी, जिसने यात्रियों से भरी बस को पहाड़ी सड़क से खाई में पहुंचा दिया.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ेंFirst Published :

September 06, 2026, 23:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj