स्पेन की धरती पर जोधपुर की बेटी का जलवा, पूजा राठौड़ बनीं भारत की पहली महिला रेफरी, विश्व चैंपियनशिप में चयन

Last Updated:September 16, 2026, 17:16 IST
Jodhpur Hindi News: जोधपुर की पूजा राठौड़ स्पेन में आयोजित होने वाली 4th IHF व्हीलचेयर हैंडबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत की पहली महिला रेफरी के रूप में नामांकित हुई हैं. उनकी यह उपलब्धि राजस्थान और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है.
जोधपुर की बेटी अब स्पेन में भारत का नाम रोशन करने जा रही है.अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर जोधपुर की पूजा राठौड़ ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने राजस्थान के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है.स्पेन के ग्रानोलर्स, बार्सिलोना में आयोजित होने वाली 4th IHF Wheelchair Handball World Championship में भारत की पहली महिला रेफरी के रूप में नामांकित होकर पूजा राठौड़ ने इतिहास रच दिया है. उनकी यह उपलब्धि महिला शक्ति, खेल प्रतिभा और राजस्थान की बेटियों के बढ़ते कदम की मिसाल बन गई है.
अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ की ओर से आयोजित चौथी व्हीलचेयर हैंडबॉल विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 20 सितंबर 2026 तक स्पेन के ग्रानोलर्स, बार्सिलोना में होगा। इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस बार दुनिया के सभी छह महाद्वीपों से प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत की ओर से जोधपुर की पूजा राठौड़ की मौजूदगी शहर और राजस्थान के लिए गौरव का विषय है.
MGGS BJS, जोधपुर में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत पूजा राठौड़ को इस विश्व चैंपियनशिप के लिए रेफरी/टेक्निकल डेलीगेट के रूप में नामांकित किया गया है.इस प्रतियोगिता के लिए नामांकित होने वाली वह भारत की पहली महिला रेफरी बनी हैं. उनकी यह उपलब्धि भारतीय हैंडबॉल जगत में महिला भागीदारी के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है.
Add as Preferred Source on Google
पूजा राठौड़ ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ हैंडबॉल में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और वर्षों का अनुभव उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है. राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अर्जित अनुभव के चलते उन्हें विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े आयोजन में जिम्मेदारी मिली है.
पूजा राठौड़ की यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि राजस्थान की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। एक महिला शारीरिक शिक्षिका के रूप में कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल मंच तक पहुंचना उनके समर्पण को दर्शाता है. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत और अवसर मिलने पर राजस्थान की प्रतिभाएं भी दुनिया के बड़े खेल मंचों तक अपनी पहचान बना सकती हैं.
पूजा राठौड़ के ऐतिहासिक चयन की खबर सामने आने के बाद खेल जगत, शिक्षा जगत, परिवारजनों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है.सभी ने उन्हें बधाई देते हुए स्पेन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं.जोधपुर की बेटी का कदम अब स्पेन की धरती पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंच चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 16, 2026, 17:16 IST



