‘हनुमान अंश’ ने जो 1 महीने में किया दिलजीत दोसांझ ने 48 घंटे में कर दिया, 90,000 लोगों से भरा स्टेडियम, बना रिकॉर्ड

Last Updated:September 22, 2026, 12:36 IST
दिलजीत दोसांझ ने दुनियाभर के बड़े बड़े स्टेडियम में परफॉर्म किया है. हाल में ही उन्होंने यूके के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म किया जहां महज 48 घंटों के भीतर ही शो हाउसफुल हो गया और 90 हजार लोगों ने उनका कॉन्सर्ट सुना.Image: Insta.diljitdosanjh
धुरंधर, पुष्पा, बाहुबली से लेकर आरआरआर जैसी फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग की, तो इसे लेकर खूब हल्ला मचा. मगर सवाल ये है कि नंबरों का ये खेल सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिहाज से ही लोगों को क्यों आकर्षित करता है? किसी सिंगर, आर्टिस्ट या कंपोजर के लिए हासिल किए गए बड़े आंकड़ों को उतनी तवज्जो क्यों नहीं मिलती? जी हां, हम बात कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ की. जिन्होंने आजतक वो सब रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद ही कोई दूसरा भारतीय बना पाया हो.
अगर उनका शो चंद घंटे में हाउसफुल हो जाता है और रेवेन्यू 100 करोड़ के पार चला जाता है तो इसका शोर नहीं मचता? क्यों…? इसका जश्न मनाना चाहिए क्योंकि वह भारत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर गर्व महसूस करवा रहे हैं. वो कामयाबी हासिल कर रहे हैं जो अब तक सिर्फ माइकल जैक्सन, टेलर स्विफ्ट और बेयॉन्से जैसे बड़े सितारों के नाम थी.
View this post on Instagram



