हाथों में पोस्टर, रात में नाइट वॉक… जयपुर की सड़कों पर दिखी महिलाओं की दहाड़

Last Updated:October 03, 2026, 11:42 IST
राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने रात में नाइट वॉक कर महिला सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई. हाथों में पोस्टर लेकर महिलाओं ने सुरक्षित माहौल की मांग की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. महिलाओं ने कहा कि अगर पुरुष देर रात तक सुरक्षित सड़कों पर घूम सकते हैं, तो महिलाओं को ऐसा करने से क्यों रोका जाता है? उनका सवाल था कि महिलाएं अगर देर रात घर से बाहर निकलती हैं तो उन्हें खतरा क्यों महसूस होता है.
जयपुर. राजधानी जयपुर के मशहूर जवाहर सर्किल पर देर रात महिलाओं और युवतियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है. अपनी सुरक्षा और बुनियादी हक को लेकर महिलाओं ने सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा नाइट वॉक प्रोटेस्ट निकाला. हाथों में तख्तियां और पोस्टर थामे युवतियों ने सरकार और कानून व्यवस्था की खामियों पर तीखे सवाल दागे.
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि जब इस समाज में पुरुष देर रात तक बेखौफ घूम सकते हैं, तो महिलाओं के बाहर निकलने पर खतरा क्यों मंडराने लगता है? सिस्टम उन्हें पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दे पाता.
‘सिस्टम से परेशान हैं, अब सड़कों पर उतरेंगे’
नाइट वॉक के दौरान महिलाओं ने कहा कि वे मौजूदा व्यवस्था से परेशान हैं. उनका कहना है कि कुछ महीने की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक, कोई भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. महिलाओं ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की कमियों पर सवाल उठाते हुए सुधार की बात कही. उन्होंने कहा कि जब तक सिस्टम में सुधार नहीं होता, तब तक वे इसी तरह सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज उठाती रहेंगी.
‘सिस्टम के खिलाफ शुरू हुई जंग नहीं रुकेगी’
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सिस्टम के खिलाफ उनकी जंग शुरू हो चुकी है और अब यह रुकेगी नहीं. उन्होंने सरकार और प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. नाइट वॉक के जरिए महिलाओं ने साफ संदेश दिया कि वे डरकर घर में बैठने के बजाय सुरक्षित शहर और अपनी आजादी के लिए आवाज उठाती रहेंगी.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 11:41 IST



