Rajasthan

Fish Farming Business: कम पानी और छोटी जगह में भी शुरू करें मछली पालन, ये 5 तकनीकें बढ़ा सकती हैं उत्पादन

Last Updated:October 03, 2026, 11:47 IST

Fish Farming Business Ideas: कम पानी और कम जगह में मछली पालन कर मुनाफा कमाने के लिए 5 आधुनिक तकनीकें बेहद कारगर हैं. इनमें बायोफ्लॉक, केज कल्चर, आरएएस (RAS), रेसवे सिस्टम और इंटीग्रेटेड फार्मिंग शामिल हैं. बायोफ्लॉक में बैक्टीरिया से गंदगी को चारे में बदला जाता है. केज कल्चर में जलाशयों में जाल लगाकर मछली पाली जाती है. आरएएस में पानी को फिल्टर कर बार-बार इस्तेमाल किया जाता है. इंटीग्रेटेड फार्मिंग में खेती और पशुपालन के साथ मछली पालन कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर. कृषि और उससे जुड़े व्यवसायों में अब तेजी से बदलाव आ रहा है. मछली पालन (Fish Farming) अब सिर्फ पारंपरिक तालाबों और नदियों तक ही सीमित नहीं रह गया है. तेजी से बदलती तकनीक के साथ आधुनिक किसान अब कम जगह, कम पानी और पूरी तरह से नियंत्रित माहौल में भी मछली पालन का शानदार और मुनाफेदार बिजनेस कर सकते हैं. नई और आधुनिक तकनीकों ने इस काम को छोटे स्तर के किसानों से लेकर बड़े व्यावसायिक स्तर तक बेहद आसान बना दिया है. सबसे खास बात यह है कि अगर सही तकनीक का चुनाव पानी की उपलब्धता, जगह, निवेश क्षमता और बाजार की मांग के हिसाब से किया जाए, तो उत्पादन के साथ-साथ किसानों की कमाई की संभावनाएं भी कई गुना बढ़ सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मछली पालन की ऐसी ही 5 प्रमुख आधुनिक तकनीकों के बारे में, जो किसानों की किस्मत बदल सकती हैं.

प्रगतिशील किसान मोर मुकुट सिंह ने बताया कि जैव फ्लॉक या बायोफ्लॉक तकनीक मछली पालन की एक ऐसी अत्याधुनिक पद्धति है, जिसमें कम पानी और बहुत ही सीमित जगह का सबसे बेहतर इस्तेमाल किया जाता है. इस तकनीक में टैंक के पानी में लाभकारी सूक्ष्मजीव (बैक्टीरिया) विकसित किए जाते हैं. ये सूक्ष्मजीव मछलियों के अपशिष्ट पदार्थों यानी गंदगी को उपयोगी जैविक पदार्थ और प्रोटीन में बदलने में मदद करते हैं, जिसे मछलियां दोबारा भोजन के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे पानी को बार-बार बदलने की जरूरत कम पड़ती है और बहुत ही सीमित जगह में अधिक मछलियों का पालन संभव हो पाता है. हालांकि, इस तकनीक में सफलता के लिए पानी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन के स्तर और तकनीकी प्रबंधन पर लगातार ध्यान देना बेहद जरूरी होता है.

केज कल्चर (Cage Culture)केज कल्चर तकनीक में मछलियों को पारंपरिक तालाब के बजाय खुले पानी में पाला जाता है. इसमें मछलियों को मजबूत जाल से बने बड़े-बड़े पिंजरों (केज) में सुरक्षित रखा जाता है. इन पिंजरों को किसी भी बड़ी झील, जलाशय या अन्य उपयुक्त प्राकृतिक जल स्रोतों में आसानी से लगाया जा सकता है. मछलियां पिंजरे के अंदर ही रहती हैं, जबकि पानी का प्राकृतिक प्रवाह लगातार बना रहता है. इस तकनीक में उपलब्ध प्राकृतिक भोजन और ताजे पानी के प्रवाह का सीधा फायदा मछलियों की ग्रोथ में मिलता है. बड़े जलाशयों वाले क्षेत्रों में यह मछली उत्पादन बढ़ाने का एक बहुत ही शानदार विकल्प बन सकता है.

रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS)रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम यानी आरएएस (RAS) एक ऐसी तकनीक है जिसमें पानी को आधुनिक तरीके से फिल्टर करके बार-बार मछली पालन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पानी की सफाई, अमोनिया को खत्म करने और गुणवत्ता को पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए अलग-अलग हाई-टेक फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाए जाते हैं. जिन इलाकों में पानी की उपलब्धता कम है और जगह सीमित है, वहां यह तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है. पूरी तरह से नियंत्रित वातावरण होने के कारण इस सिस्टम में मछलियों की निगरानी करना और उन्हें बीमारियों से बचाना भी काफी आसान रहता है.

रेसवे सिस्टम (Raceway System)रेसवे सिस्टम में मछलियों को बिल्कुल प्राकृतिक नदी जैसा माहौल दिया जाता है. इसमें मछलियों को लंबे और संकरे जल चैनलों में पाला जाता है. इन विशेष चैनलों में पानी का लगातार और तेज प्रवाह बनाए रखा जाता है. इससे पानी में ऑक्सीजन की उपलब्धता बहुत ही बेहतर रहती है और मछलियों के अपशिष्ट पदार्थ पानी के बहाव के साथ तुरंत बाहर निकलते रहते हैं. सही वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ यह प्रणाली मछलियों की तेजी से वृद्धि करने और कुल उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ाने में बहुत मदद कर सकती है.

इंटीग्रेटेड मछली पालन (Integrated Farming)इंटीग्रेटेड मछली पालन कृषि का एक ऐसा मॉडल है जिसमें मछली पालन को खेती और पशुपालन के साथ सीधे तौर पर जोड़ा जाता है. किसान अपनी धान की खेती, मुर्गी पालन, बत्तख पालन या बकरी पालन के साथ-साथ मछली पालन भी कर सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक गतिविधि से निकलने वाले जैविक पदार्थ या वेस्ट का दूसरी गतिविधि में बेहतरीन उपयोग हो सकता है. उदाहरण के लिए, बत्तख या मुर्गी का अपशिष्ट मछलियों के लिए बेहतरीन भोजन का काम करता है. इस तरह खेत, पशुपालन और मछली पालन को एक साथ जोड़कर किसान अपने उपलब्ध संसाधनों का सबसे शानदार इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 11:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj