Entertainment

हिंदी के बाद अब चीनी-जापानी में गूंजेगी सोनू निगम की आवाज! सिंगर ने बताया अपना नया सपना

नई दिल्ली. सोनू निगम ने हाल ही में अपनी एक इच्छा के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में चीनी, जापानी और स्पेनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में गाने की कोशिश करना चाहते हैं. उनके लिए यह सिर्फ गाना गाने का मौका नहीं, बल्कि दूसरे देशों की भाषा और वहां के संगीत को समझने का भी एक नया अनुभव होगा.

सोनू ने बताया कि वह पहले ही अंग्रेजी और लैटिन भाषा में गा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टेज पर डच भाषा में भी गाना गाया है. अब उनकी इच्छा चीनी और जापानी जैसी भाषाओं में खुद को आजमाने की है. साथ ही अगर मौका मिला तो वह स्पेनिश में भी गाना जरूर चाहेंगे.

एक भाषा में सीमित नहीं रहना

जाने माने सिंगर सोनू निगम ने कहा कि नई भाषा में गाना उनके लिए काफी मजेदार होगा, क्योंकि इससे उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. सोनू निगम का मानना है कि एक कलाकार को खुद को किसी एक भाषा या एक ही तरह के संगीत तक सीमित नहीं रखना चाहिए. वह आगे भी अलग-अलग भाषाओं में अपनी आवाज आजमाने के लिए तैयार हैं.

कभी जिंगल्स रिकॉर्ड करते थे सोनू निगम

सोनू निगम का संगीत का सफर काफी छोटी उम्र में शुरू हो गया था. उन्होंने बताया कि मुंबई आने से पहले वह दिल्ली में रहते हुए जिंगल्स रिकॉर्ड किया करते थे. उस दौर में वह एक दिन में करीब 16 से 17 जिंगल्स तक रिकॉर्ड कर लेते थे. इन जिंगल्स ने सोनू निगम को अलग-अलग तरह की आवाज और गायकी के साथ प्रयोग करने का मौका दिया. उन्होंने बताया कि वह उस समय कश्मीरी, हरियाणवी, राजस्थानी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी और असमिया समेत कई भाषाओं में गाया करते थे. अलग-अलग भाषाओं में गाने की वजह से उन्हें कई जगहों की बोलियों और संगीत की अलग-अलग शैलियों को समझने का मौका मिला.

बता दें कि इसके बाद जब सोनू निगम दिल्ली से मुंबई आए तो उनके सामने करियर के और भी बड़े मौके खुले. अपने लंबे करियर में उन्होंने ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, राजस्थानी, गुजराती, मराठी, हरियाणवी, खासी, मणिपुरी, कोंकणी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, कश्मीरी और डोगरी जैसी कई भाषाओं में गाने गाए. अब सोनू निगम की नजर विदेशी भाषाओं पर है. उनका कहना है कि चीनी और जापानी जैसी नई भाषाओं में गाना सीखना और वहां की संगीत शैली को समझना उनके लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा. साफ है कि इतने लंबे और सफल करियर के बाद भी सोनू निगम कुछ नया सीखने और अपनी गायकी के साथ नए प्रयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj