Entertainment

बिग बॉस 20 में आम्रपाली तो मौके पर चौका मार गए निरहुआ? खेसारी की Ex संग लगाए लटके-झटके, देखती रह गईं रेणुका

Last Updated:October 07, 2026, 12:10 IST

Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में कुछ समय पहले ही काजल राघवानी ने अपने एक्स के बारे में खुलासे किए थे. काजल ने बताया था कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें लातों से मारता-पीटता था. काजल ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गईं. इस बीच अब आम्रपाली दुबे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड निरहुआ ‘राइज एंड फॉल 2’ के सेट पर अपनी सीरीज ‘दुपहिया’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे. वहां उन्होंने काजल संग जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान निरहुआ के साथ सेट पर उनकी को-स्टार रेणुका शहाणे भी मौजूद रहीं जो उनका डांस देख दंग रह गईं.

बिग बॉस 20 में आम्रपाली तो मौके पर चौका मार गए निरहुआ? Zoomकाजल राघवानी इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिख रही हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. इन दिनों रियलिटी शो में भोजपुरी सितारों का जलवा दिख रहा है. जहां एक तरफ आम्रपाली दुबे बिग बॉस में छा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं. इस बार शो को विरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिनेश लाल य़ादव, रेणुका शहाणे और स्पर्श श्रीवास्तव अपनी सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए पहुंचे.

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम काफी समय से आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ रहा है. दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. बिग बॉस में आम्रपाली ने निरहुआ संग अपनी बॉन्डिंग पर बात भी की थी. इस बीच जब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ राइड एंड फॉल 2 के सेट पर पहुंचे तो उन्होंने काजल राघवानी संग जमकर ठुमके लगाए.

निरहुआ ने काजल राघवानी संग लगाए ठुमके
शो के होस्ट विरेंद्र सहवाग ने निरहुआ से कहा कि वो और काजल राघवानी दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं. दोनों की काफी फैन फॉलोइंग और दोनों जब साथ आते है तो पर्दे पर तहलका मच जाता है. ऐसे में गाना बजते ही काजल राघवानी और निरहुआ ठुमके लगाने लगे. दोनों ने ‘राइज एंड फॉल 2′ के सेट पर अपने डांस से तहलका मचा दिया.

आम्रपाली ने निरहुआ संग रिश्ते पर तोड़ी थी चुप्पी

काजल संग निरहुआ के डांस का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच उनकी केमिस्ट्री को जहां एक तरफ काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने निरहुआ को ट्रोल भी किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स के एक सेक्शन का कहना है कि आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में है तो निरहुआ ने मौके पर चौका मार दिया.

बता दें, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं. इस बारे में आम्रपाली ने लव गिल के सामने बात करते हुए कहा था कि वो दोनों बस अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच इसके अलावा और कुछ नहीं है. आम्रपाली का कहना था कि वो और निरहुआ ऐसे दोस्त हैं जो एक दूसरे की आंखों में देखकर अपनी बातें समझ सकते हैं.

आम्रपाली दुबे ने साथ ही खुलासा किया था कि निरहुआ काफी समय से उन्हें शादी के लिए मना रहे हैं. वो चाहते हैं कि एक्ट्रेस अच्छा पार्टनर देखकर शादी कर लें, लेकिन आम्रपाली शादी के लिए तैयार नहीं हैं.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2026, 12:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj