Rajasthan

हिण्डौन में 8 माह की बेटी का हत्यारा निकला पिता, जमीन पर पटककर की थी हत्या

Last Updated:November 01, 2026, 18:27 IST

हिण्डौन में 8 महीने की छोटी बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. हत्यारा उसका अपना पिता निकला. खेड़े का पुरा निवासी रामदेव जाटव ने 28 अक्टूबर को अपनी बेटी को जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने अपने सगे भाई के बेटों और बहुओं को फंसाने की साजिश रची. उसने पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और तीन भतीजों व उनकी पत्नियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगा दिया.हिण्डौन में 8 माह की बेटी का हत्यारा निकला पिता, जमीन पर पटककर की थी हत्याZoom

हिण्डौन सिटी में 8 माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पिता रामदेव जाटव को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को खेड़े का पुरा निवासी रामदेव जाटव ने अपनी 8 माह की बेटी को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपने सगे भाई के परिवार को फंसाने के लिए हत्या की झूठी कहानी रची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

रामदेव ने अपने तीन भतीजों और उनकी पत्नियों पर मारपीट करने और बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था. लेकिन पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने आई. जांच के दौरान पिता की भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम और नई मंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया.

About the AuthorLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 18:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj