Tech

₹25 हजार वाला Infinix Hot 70 Pro 5G आज पहली बार सेल में, पहले दिन मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट

Powered by :

Last Updated:September 07, 2026, 10:01 IST

Infinix Hot 70 Pro 5G की भारत में पहली सेल आज 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. फोन की शुरुआती कीमत ₹24,999 है, लेकिन पहले दिन ₹2,000 के सीधे डिस्काउंट के बाद इसे ₹22,999 में खरीदा जा सकेगा. जानें Infinix के इस नए 5G फोन में क्या खासियत हैं…

ख़बरें फटाफट

₹25 हजार वाला Infinix Hot 70 Pro 5G आज पहली बार सेल में, पहले दिन मिल रही छूटZoomInfinix Hot 70 Pro 5G आज पहली बार होगा उपलब्ध, जानें ₹22,999 में मिलने वाले फोन के खास फीचर्स

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते अपना नया 5G स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G पेश किया है. आज इस फोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. तो अगर आप 25 हजार रुपये के आसपास बजट में फोन ढूंढ रहे हैं तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है. आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में…

फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत यही है, जबकि 8GB रैम वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है. सेल 7 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो रही है. पहले दिन दोनों वर्जन पर 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा. इससे 6GB वाला मॉडल आपको 22,999 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा.

फोन में एक से बढ़ कर एक फीचर्स

इस फोन की सबसे खास बात इसका डिजाइन है. कंपनी ने इसे Dynamic Shine Design कहा है. यह चार कलर में आता है- थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू. कुछ कलर का बैक पैनल गर्मी या रोशनी पड़ने पर अपना रंग बदल सकता है. सिल्क ग्लो पर्पल में होलोग्राफिक फिनिश दी गई है.

डिस्प्ले 6.76 इंच की FHD+ IPS LCD है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है. रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा Active Matrix Cube मिनी LED डिस्प्ले भी लगा है. यह नोटिफिकेशन, बैटरी प्रतिशत, मौसम और समय जैसी करीब 14 चीजें दिखा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. साथ में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज है.

फोन एंडॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर चलता है. कंपनी तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

कैमरा और बैटरी दोनों कमालकैमरे में पीछे 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS के साथ है. साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड और आगे सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है. बैटरी 6,000mAh की है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, डुअल JBL स्पीकर, 5G डुअल सिम और कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 10:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj