Health

Weight Loss: 1 किलो वजन घटाने के लिए रोज कितने कदम चलना चाहिए? जानें वेट लॉस का सही तरीका

Last Updated:October 11, 2026, 17:49 IST

Weight Loss Tips: वॉकिंग करने से कैलोरी बर्न होती है, इसलिए इसे वजन कंट्रोल करने के लिए अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है. लेकिन यदि आप एक हफ्ते में सिर्फ पैदल चलकर 1 किलो घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले इस लेख में वॉकिंग से कैलोरी बर्न करने का सही गणित समझ लें. साथ ही ये भी ध्यान देना जरूरी है कि वेट लॉस के लिए कोई भी एक्सरसाइज स्ट्रीम लेवल पर जाकर करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside1 किलो वजन घटाने के लिए रोज कितने कदम चलना चाहिए? Zoom

वॉकिंग यानी पैदल चलना एक आसान और असरदार एक्सरसाइज है. इसके लिए न तो महंगे जिम की जरूरत होती है और न ही किसी खास उपकरण की. आप पार्क, घर की छत या ट्रेडमिल पर चलकर भी अपनी फिटनेस बेहतर बना सकते हैं. नियमित रूप से चलने से कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों को सक्रिय रखने और दिल की सेहत सुधारने में मदद मिलती है. साथ ही वॉकिंग से वेट लॉस भी किया जा सकता है.

यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश करने वाले कई लोग रोज 10,000 कदम चलने का टारगेट रखते हैं. लेकिन क्या सिर्फ पैदल चलकर एक हफ्ते में 1 किलो वजन घटाया जा सकता है? इसके लिए रोज कितने कदम चलने होंगे और क्या इतना चलना सेफ है? आइए समझते हैं कि वजन घटाने के लिए कितने कदम चलना सही होता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

वजन घटाने के लिए कितने कदम चलें?आमतौर पर माना जाता है कि 1 किलो शरीर की चर्बी घटाने के लिए करीब 7,700 कैलोरी की कमी जरूरी होती है. यानी एक हफ्ते में 1 किलो वजन घटाने के लिए रोज लगभग 1,100 कैलोरी का डेफिसिट बनाना होगा. यह केवल एक अनुमान है, क्योंकि वास्तविक वजन घटने की प्रक्रिया हर व्यक्ति में अलग होती है. औसतन 1,000 कदम चलने पर करीब 40-50 कैलोरी बर्न हो सकती हैं. इस हिसाब से केवल वॉकिंग के जरिए एक हफ्ते में 1 किलो वजन घटाने के लिए रोज लगभग 22,000 से 27,500 कदम चलने पड़ सकते हैं.

वजन घटाने का सही तरीका क्या है?रोजाना जरूरत से लगभग 500 कैलोरी कम लेने और नियमित पैदल चलने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. शुरुआत में 10,000-12,000 कदम चलने का लक्ष्य रखें और अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं. वजन घटने की गति व्यक्ति के खानपान, वजन और मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करती है.

वॉकिंग से बेहतर नतीजे पाने के टिप्स– अपनी क्षमता के अनुसार ब्रिस्क वॉकिंग करें.– हर हफ्ते कदमों की संख्या करीब 10% से ज्यादा न बढ़ाएं.– एक बार में 60 मिनट चलने के बजाय 20-20 मिनट की तीन वॉक कर सकते हैं.– संतुलित भोजन लें और अतिरिक्त कैलोरी पर ध्यान दें.– जरूरत के अनुसार हल्के दिन रखें और रोज 7-9 घंटे सोने की कोशिश करें.– चलने से पहले, दौरान और बाद में पर्याप्त पानी लें.

ध्यान देंएक हफ्ते में 1 किलो वजन घटाना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है. रोज 22,000-27,500 कदम चलने का लक्ष्य बिना तैयारी के न बनाएं. इससे नुकसान भी हो सकते हैं. धीरे-धीरे गतिविधि बढ़ाएं और जरूरत के अनुसार डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2026, 17:49 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj