Sports

11 टेस्ट में 1788 रन, दुनिया का वो दिग्ग्ज बल्लेबाज, जिसका 20 साल पहले बनाया विश्व कीर्तिमान कोई नहीं तोड़ सका

होमखेलक्रिकेट

11 टेस्ट में 1788 रन, दिग्गज बल्लेबाज का 20 साल पुराना महारिकॉर्ड आज भी अटूट

Last Updated:August 27, 2026, 06:01 IST

Unbreakable Cricket Records: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार है. साल 2006 उनके करियर का स्वर्णिम दौर रहा, जब उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 99 की औसत से एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का अटूट विश्व रिकॉर्ड बनाया. 90 टेस्ट और 288 वनडे खेलने वाले यूसुफ का बल्ला भारत के खिलाफ भी जमकर बोला. 11 टेस्ट में 1788 रन, दिग्गज बल्लेबाज का 20 साल पुराना महारिकॉर्ड आज भी अटूटZoomमोहम्मद यूसुफ के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का है विश्व कीर्तिमान.

नई दिल्ली. एक कैलेंडर वर्ष, 11 टेस्ट मैच, 9 शतक और 1788 रन. क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा स्वर्णिम दौर, जिसे दो दशक बाद भी कोई दूसरा बल्लेबाज दोहरा नहीं सका है. साल 2006 में जब भी यह बल्लेबाज क्रीज पर उतरता, तो मानो गेंदबाजों के पास उसकी तकनीक और धैर्य का कोई जवाब नहीं होता था. 99 की अद्भुत औसत से बने वे रन सिर्फ आंकड़े नहीं थे, बल्कि वह एक क्लासिक बल्लेबाज के अपने हुनर के चरम पर होने की गवाही थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) का नाम दुनिया के सबसे महान और तकनीकी रूप से सबसे मजबूत बल्लेबाजों में गिना जाता है. 27 अगस्त 1974 को लाहौर में जन्मे यूसुफ ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के दम पर 1998 से 2010 के बीच पाकिस्तान के मध्यक्रम को हमेशा संभाले रखा. वह एक ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके पास गेंद को टाइम करने और क्रीज पर घंटों टिके रहने की अनोखी क्षमता थी.

मोहम्मद यूसुफ के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का है विश्व कीर्तिमान.

साल 2006 में जब टूट गए ऐतिहासिक रिकॉर्डयूसुफ का करियर वैसे तो कई उपलब्धियों से भरा रहा, लेकिन साल 2006 में उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जो आज भी अटूट है. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स का 30 साल पुराना रिकॉर्ड (1710 रन) तोड़ते हुए यूसुफ ने 1788 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने केवल 11 मैचों में 9 शतक ठोके, जो एक साल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक का विश्व रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान लगातार 6 पारियों में शतक जमाकर महान सर डॉन ब्रैडमैन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी.

यूसुफ योहाना से मोहम्मद यूसुफ बनने का सफरमैदान के बाहर भी मोहम्मद यूसुफ की जिंदगी का एक बड़ा अध्याय उनकी पहचान से जुड़ा रहा. साल 2005 में उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया था और अपना नाम यूसुफ योहाना से बदलकर मोहम्मद यूसुफ रख लिया था. धर्म परिवर्तन को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा यह स्पष्ट किया कि उन पर किसी साथी खिलाड़ी का कोई दबाव नहीं था. यूसुफ अपने साथी क्रिकेटर सईद अनवर के बेहद करीब थे. अपनी बेटी के असामयिक निधन के बाद अनवर धर्म की ओर काफी मुड़ गए थे. यूसुफ अक्सर उनके घर जाया करते थे, जहां अनवर के परिवार के अनुशासन, सादगी और उनके मन की शांति को देखकर यूसुफ बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने खुद अपनी मर्जी से यह राह चुनी.

भारतीय टीम के खिलाफ खूब गरजा बल्लाजब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला होता, मोहम्मद यूसुफ का बल्ला अलग ही लय में नजर आता था. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा. भारत के खिलाफ खेले गए 15 टेस्ट मैचों की 27 पारियों में उन्होंने 50 से अधिक की औसत से 1247 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज थे. इसी तरह, वनडे में भी उन्होंने भारत के विरुद्ध 41 मुकाबलों में लगभग 39 की औसत से 1430 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं. भारत के खिलाफ मैच में यूसुफ का विकेट हमेशा भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे कीमती माना जाता था.

इंटरनेशनल करियर का शानदार रिकॉर्डमोहम्मद यूसुफ का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर निरंतरता का एक बेहतरीन उदाहरण रहा है. सफेद जर्सी में खेलते हुए उन्होंने 90 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में 52.29 की शानदार औसत से 7530 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 24 खूबसूरत शतक और 33 अर्धशतक निकले. वहीं, सीमित ओवरों के खेल यानी वनडे फॉर्मेट में भी उनका दबदबा कायम रहा. 288 वनडे मुकाबलों में 41.71 की बेहतरीन औसत से उन्होंने 9720 रन जुटाए, जिसमें 15 शतक और 64 अर्धशतक शामिल थे. दोनों ही प्रारूपों में उनके आंकड़े यह साबित करते हैं कि वह हर परिस्थिति में टीम के लिए संकटमोचन बनने का माद्दा रखते थे.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 27, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj