बाड़मेर में अनोखा ‘देशी चाय का ठेका’, नाम पढ़ते ही छूट जाती है हंसी, दुकानदार कमाता है लाखों

Last Updated:September 17, 2026, 19:58 IST
Barmer Famous Tea Stall : बाड़मेर में ‘देशी चाय का ठेका’ नाम की एक अनोखी चाय की दुकान है. यह अपने मजेदार नाम के कारण चर्चा में है, जिसे पढ़कर लोग मुस्कुराते हैं. दुकान का सालाना टर्नओवर 3-4 लाख रुपये है. आने वाले लोग पहले इसके नाम को देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए चाय का ऑर्डर देते हैं.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. शराब का ठेका तो आपने खूब देखा और सुना होगा, लेकिन पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में एक ऐसा अनोखा ‘देशी चाय का ठेका’ है, जो अपनी चाय से ज्यादा अपने मजेदार नाम को लेकर चर्चा में है. यहां चाय की चुस्की लेने पहुंचने वाले लोग दुकान का नाम पढ़ते ही मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते हैं. ठेका नाम सुनते ही आपके जेहन में एक अलग ही तस्वीर बनती होगी, लेकिन क्या आपने कभी देशी चाय का ठेका सुना है? जी हां. राजस्थान के बाड़मेर में चाय की एक ऐसी दुकान है, जिसका नाम ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां लोग सिर्फ चाय की चुस्कियां लेने नहीं पहुंचते, बल्कि दुकान का नाम पढ़कर अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है.
बाड़मेर शहर के सेंट पॉल स्कूल जाने वाली रोड स्थित इस अनोखे ‘देशी चाय के ठेके’ ने चाय के शौकीनों के साथ-साथ राहगीरों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. आमतौर पर लोग चाय की दुकानों को होटल, टी स्टॉल या चाय की थड़ी के नाम से जानते हैं, लेकिन यहां दुकानदार ने इसे मजेदार अंदाज में चाय का ठेका नाम दे दिया है. धोरीमन्ना के दुधु के रहने वाले किरपाराम जाखड़ ने करीब डेढ़ साल पहले इसका उद्घाटन किया था. अब यही नाम इस दुकान की पहचान बन गया है.
नाम पढ़कर मुस्कुराते हैं ग्राहकदुकान पर चाय पीने आने वाले लोग पहले इसके नाम को देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए चाय का ऑर्डर देते हैं. किरपाराम बताते हैं कि उनका सालाना टर्नओवर 3-4 लाख रुपये है. वे बताते हैं कि उनकी चाय में अदरक और इलायची के अलावा कोई मसाला नहीं डालते हैं. यही वजह है कि यहां लोग चाय की चुस्की लेने के लिए पहुंचते हैं.
बोर्ड देखते ही रुक जाते हैं लोगदुकान संचालक किरपाराम बताते हैं कि देशी चाय का ठेका नाम सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचता है. राह चलते लोग नाम पढ़कर मुस्कुरा देते हैं और कई लोग इसकी तस्वीर भी लेने लगते हैं. वे बताते हैं कि नाम सुनते ही पहली नजर में लोगों को लगता है कि शायद यहां चाय के साथ शराब का ठेका भी है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
September 17, 2026, 19:58 IST



