Rajasthan

डीडवाना में हुए सड़क हादसे में 14 लोग घायल, शिक्षक का नदी में तैरता मिला शव, पढ़ें बड़ी खबरें

Last Updated:July 12, 2026, 08:44 IST

Rajasthan News Live: डीडवाना के कलवानी चौराहे के पास ट्रेलर और पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत में14 लोग घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जोधपुर एयरपोर्ट का…और पढ़ेंLive: डीडवाना सड़क हादसे में 14 लोग घायल, शिक्षक का नदी में तैरता मिला शवZoom

डीडवाना के कलवानी चौराहे के पास ट्रेलर और पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत में 14 लोग घायल

Rajasthan News Live: डीडवाना के कलवानी चौराहे के पास ट्रेलर और पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस भीषण टक्कर में पिकअप पर सवार 14 लोग घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा आईपीएस रितु कुमारी पहुंचे घटना स्थल के साथ अस्पताल भी पहुंची. क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया. पिकअप पर सवार लोग पुट फेरे की रस्म कर कुचामन की तरफ से जसवंतगढ़ जा रहे थे. जोधपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल आज से जनता के लिए खुल जाएगा. औपचारिकता के कारण टर्मिनल का मामला अटका था. टर्मिनल शुरू होने से चेन्नई, गोवा, इंदौर, कोलकाता की फ्लाइट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

शिक्षक का नदी में तैरता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मनियां थाना क्षेत्र की रांडोली रपट पर सरकारी शिक्षक के नदी में गिरने का मामला सामने आया है. सुबह पार्वती नदी में तैरता शिक्षक का शव मिला. ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी. शिक्षक के शव को नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को मनिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक बच्चों को पढ़कार स्कूल से लौट रहे थे. शिक्षक की पहचान सहजपुर निवासी शिवशंकर के रूप में हुई है और शाहपुरा के स्कूल में कार्यरत थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है

जोधपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल आज से जनता के लिए खुल जाएगा.

जोधपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल आज से जनता के लिए खुल जाएगा. औपचारिकता के कारण टर्मिनल का मामला अटका था. टर्मिनल शुरू होने से चेन्नई, गोवा, इंदौर, कोलकाता की फ्लाइट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. रविवार को नए टर्मिनल पर बेंगलुरू से पहली फ्लाइट 8.45 पर आएगी. वहीं 9.20 पर जोधपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी. चार जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धघाटन किया था. 37 एकड़ क्षेत्र में बना है नया टर्मिनल पुराने टर्मिनल से छह गुना बड़ा है.

डीडवाना में ट्रेलर और पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत में 14 लोग घायल

डीडवाना के कलवानी चौराहे के पास ट्रेलर और पिकअप की हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस भीषण टक्कर में पिकअप पर सवार 14 लोग घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा आईपीएस रितु कुमारी पहुंचे घटना स्थल के साथ अस्पताल भी पहुंची. क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया. पिकअप पर सवार लोग पुट फेरे की रस्म कर कुचामन की तरफ से जसवंतगढ़ जा रहे थे.

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj