लड़की बनकर फंसाया, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर 6 लाख ऐंठे! ऐसे पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी

Last Updated:July 12, 2026, 09:28 IST
Churu Cyber Crime: राजस्थान के चूरू में साइबर ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है. साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लोगों को फंसाने और अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.युवक ने पहले सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर दोस्ती की, फिर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर पीड़ित से करीब 6 लाख रुपए वसूल लिए. शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं.
ख़बरें फटाफट
सोशल मीडिया पर लड़की बनकर रूपए ऐंठने वाले साइबर फ्रॉड को चूरू पुलिए ने दबोचा
चूरू: साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं और लोग झांसे में आकर ठगी का शिकार भी हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चूरू से आया है, जहां चूरू साइबर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज साइबर ब्लैकमेलिंग मामले का खुलासा करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पीड़ित से करीब 6 लाख रुपए वसूलने का आरोप है. युवक ने पहले सोशल मीडिया पर लड़की बनकर पहले दोस्ती किया, फिर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए.
सायबर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सालासर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 28 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें परिवादी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे संपर्क किया. बातचीत बढ़ने के बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर ली गई. इसके बाद आरोपी ने क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा.
युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार पैसे की करता रहा डिमांड
लड़की को डरा-धमकाकर अलग-अलग किश्तों में करीब छह लाख रुपए वसूल लिए. यह मामला यहीं नहीं थमा, 6 लाख वसूल करने के बाद भी आरोपी की डिमांड खत्म नहीं हुई और वह लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की मांग लगातार करता रहा. परेशान होकर आखिर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का जांच किया. जांच के आधार पर पुलिस ने डीडवाना-कुचामन जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय गोपाल उर्फ यतील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ब्लैकमेलिंग गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई और कहीं अन्य लोग भी इस नेटवर्क का शिकार तो नहीं बने. इस कार्रवाई में साइबर थाना के सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह और राकेश कुमार की अहम भूमिका रही. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान लड़की या व्यक्ति की प्रोफाइल पर भरोसा न करें और यदि साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Churu,Rajasthan



