16 घंटे की नौकरी से लेकर खुद के ब्रांड तक का सफर, कोटा के उदय तिवारी ने रचा सफलता का इतिहास

Last Updated:August 29, 2026, 14:23 IST
Success Story: कोटा के उदय तिवारी की कहानी नौकरी से उद्यमिता तक के सफर की प्रेरणादायक मिसाल है. उन्होंने 16 घंटे की नौकरी छोड़कर खुद का ब्रांड खड़ा करने का फैसला लिया. सुरक्षित नौकरी छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अपने सपने और मेहनत पर भरोसा रखते हुए उन्होंने नई शुरुआत की. लगातार प्रयास, सही रणनीति और चुनौतियों का सामना करते हुए उदय ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया और युवाओं के लिए प्रेरणा बने.
ख़बरें फटाफट
कोटा। नौकरी करते हुए रोजाना 12 से 15 घंटे दूसरों के प्रोडक्ट बेचने वाले कोटा निवासी उदय तिवारी ने एक दिन खुद का ब्रांड बनाने का फैसला लिया. नौकरी छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन कुछ नया करने के जुनून और बाजार में मौजूद समस्या को समझने की सोच ने उन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया. आज उदय तिवारी अपनी टीम और परिवार के सहयोग से CloudCush (क्लाउडकुश) नाम से डायपर का ब्रांड तैयार कर रहे हैं.
उदय ने बताया कि कॉलेज के साथ उन्होंने फार्मा लाइन में नौकरी शुरू की थी. इस दौरान उन्हें डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालकों से मिलकर दवाइयों की जानकारी देने और बिक्री का काम करना पड़ता था. नौकरी के दौरान ही उन्होंने मार्केट को समझना शुरू किया.
6 महीने की मार्केट रिसर्च के बाद शुरू किया ब्रांडउदय के अनुसार, डायपर के बाजार को समझने के लिए उन्होंने करीब 6 महीने तक रिसर्च की. इस दौरान उन्होंने पाया कि प्रीमियम क्वालिटी के डायपर की कीमत में मार्केटिंग का खर्च भी शामिल होता है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है. इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने CloudCush ब्रांड की शुरुआत की. कंपनी का फोकस प्रीमियम क्वालिटी का डायपर तैयार करने और मार्केटिंग का खर्च कम करते हुए और कस्टमर को कम कीमत पर डायपर मिल जाए इसके लिए काम किया. उदय का कहना है कि उनके प्रोडक्ट की सबसे बड़ी मार्केटिंग अब ग्राहक खुद कर रहे हैं. एक परिवार तक पहुंचने के बाद दूसरे परिवारों तक इसकी जानकारी माउथ पब्लिसिटी के जरिए पहुंच रही है.
डायपर को विदेशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारीउदय तिवारी का सपना सिर्फ डायपर का कारोबार खड़ा करना नहीं है. वह चाहते हैं कि कोटा को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग और कारोबार के क्षेत्र में भी पहचान मिले. उनका कहना है कि कोटा से शुरू हुई कंपनी नेशनल लेवल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकती है. इसी दिशा में कंपनी जल्द ही अपने डायपर को विदेशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रही है. उदय के अनुसार, उनका प्रोडक्ट दुबई, सऊदी अरब और थाईलैंड तक पहुंचाने की योजना है.
पिता का मिला बड़ा सहयोगउदय ने बताया कि कारोबार शुरू करने के सफर में उनके पिता का सहयोग रहा. नौकरी के दौरान वह सुबह करीब 7 बजे घर से निकलते थे और रात 10 से 11 बजे तक काम करते थे. 15-16 घंटे तक मेहनत करने के बाद उनके मन में आया कि जब दूसरों के ब्रांड और प्रोडक्ट को आगे बढ़ाने के लिए इतनी मेहनत की जा सकती है, तो खुद प्रोडक्ट क्यों नहीं बना सकते. नौकरी करना और काम सीखना अच्छी बात है, लेकिन बाजार को समझने के बाद उसमें मौजूद समस्याओं और जरूरतों को पहचानना जरूरी है. उनके मुताबिक किसी भी बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले लोगों की समस्या को समझना और उसका समाधान निकालना जरूरी है.
लक्ष्य कोटा से शुरू होकर अपने ब्रांड को देश ही नहींउदय का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति दूसरों के लिए 12 घंटे मेहनत कर सकता है, तो अपने सपने और कारोबार के लिए भी उतनी ही मेहनत कर सकता है. CloudCush के जरिए उनका लक्ष्य कोटा से शुरू होकर अपने ब्रांड को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बाजार तक पहुंचाना है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
August 29, 2026, 14:23 IST



