Rajasthan

चूरू में 18.1 MM बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत, लेकिन शहर हुआ पानी-पानी, निचले इलाकों से अस्पताल तक जलभराव

Last Updated:August 08, 2026, 19:16 IST

Churu Rain News: चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को कई दिनों से जारी तेज गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक 18.1 एमएम बारिश दर्ज की गई. करीब सुबह 6 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर 10 बजे तक जारी रहा. बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया. राजकीय भरतिया अस्पताल के दोनों गेट के सामने पानी जमा होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई. वहीं कई प्रमुख स्थानों पर भी पानी भर गया. बारिश को फसलों के लिए राहत माना जा रहा है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम को लेकर भी अपडेट दिया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideचूरू में 18.1 MM बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत, लेकिन शहर हुआ पानी-पानीZoomचूरू में 18.1 MM बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत

चूरू: चूरू जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने जहां एक ओर लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से राहत दिलाई, तो वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. सुबह-सुबह शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह आठ 8:30 बजे तक चूरू में 18.1MM बारिश दर्ज की है.

शनिवार सुबह 6 बजे आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और झमाझम बारिश  शुरू हो गई. बारिश रुक-रुक कर सुबह करीब 10 बजे तक जारी रही. अचानक हुई इस झमाझम बारिश के चलते कई निजी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर छोटे बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी. हालांकि, इस सुहावने मौसम के साथ ही शहरवासियों को निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा.

भरतिया अस्पताल सहित रास्तों पर पानी-पानीशहर में बरसाती पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर के बाहर देखने को मिली, जहां दोनों मुख्य द्वारों के सामने लबालब पानी भर गया. इससे ड्युटी जा रहे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके अलावा शहर के नेचर पार्क, नया बस स्टैंड, सुभाष चौक, पंखा सर्किल, आई हॉस्पिटल के सामने, लोहिया कॉलेज के सामने, रामगढ़िया दरवाजा, मोजासिया होटल की गली, झारिया मोरी और जौहरी सागर के पास बरसाती पानी भर गया. इन सभी प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

फसलों के लिए संजीवनी बनी यह बारिशभले ही जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ हो, लेकिन कृषि के लिहाज से यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है. पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की धूप और उमस के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं. किसानों का मानना है कि इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिलेगा और पैदावार में सुधार होगा.

आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनो में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भारत के ऊपर एक मजबूत परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इससे आने वाले 24 घंटों में और ज्यादा होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में क्षेत्र में और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 19:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj