Rajasthan

भरतपुर में भारी बारिश से बारेठा बांध लबालब, जलस्तर 26 फीट पहुंचा, गेट खुलने की आशंका पर 50 गांवों में अलर्ट

Last Updated:August 08, 2026, 19:39 IST

Baretha Dam Bharatpur: भरतपुर में लगातार हुई भारी बारिश के बाद बारेठा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 26 फीट तक पहुंच गया है. बांध के लबालब होने के बाद इसके गेट खोले जाने की आशंका को देखते हुए आसपास के 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन और संबंधित विभाग बांध के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. ग्रामीणों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है. बांध के गेट खुलने की स्थिति में निचले इलाकों में पानी बढ़ने की आशंका है. ऐसे में प्रशासन ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और तैयारियां तेज कर दी हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर: भरतपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले का सबसे बड़ा बारेठा बांध अब लगभग अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गया है. बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए करीब 26 फीट तक पहुंच चुका है, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 29 फीट निर्धारित है. ऐसे में आने वाले समय में कभी भी बांध के गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है.

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार भरतपुर में हुई तेज बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है. विभाग के अधिकारी दशरथ गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. वर्तमान में जलस्तर 26 फीट से अधिक हो चुका है और यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो सुरक्षा के मद्देनजर गेट खोलने का निर्णय लिया जा सकता है.

50 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गयास्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. संभावित जलभराव और बाढ़ जैसे हालात को ध्यान में रखते हुए बांध से जुड़े करीब 50 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए सुरक्षित स्थानों की तैयारी पहले से ही कर लें

किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही इसके साथ ही प्रशासनिक टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं. जलस्तर की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. ग्रामीण इलाकों में भी सूचना के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 19:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj