Entertainment

‘क्या आप खुद हिंदू नहीं हैं?’ विवेक अग्निहोत्री के बयान पर भड़की VHP, फिल्ममेकर को दे डाली नसीहत

Last Updated:October 11, 2026, 23:10 IST

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. धर्म पर टैक्स लगाने की बात कहने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अग्निहोत्री को ‘एहसान फरामोश’ बताते हुए आरोप लगाया कि जिस हिंदू समाज और उसकी परंपराओं से उन्हें पहचान मिली, अब वही उन पर सवाल उठा रहे हैं. आखिर विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा क्या कहा, जिस पर इतना विवाद हो रहा है?

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'क्या आप खुद हिंदू नहीं हैं?' विवेक अग्निहोत्री के बयान पर भड़की VHPZoomविवेक अग्निहोत्री के बयान पर शेयर की पोस्ट. (फोटो साभार: Instagram@vivekagnihotri)

नई दिल्ली. फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. हिंदू धार्मिक परंपराओं और तीर्थयात्राओं पर उनकी टिप्पणी के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उनकी आलोचना की है. संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अग्निहोत्री को ‘एहसान फरामोश’ तक कह दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस हिंदू समाज और उसकी आस्था के सहारे फिल्म निर्माता को पहचान मिली, अब वही उसकी परंपराओं पर सवाल उठा रहे हैं.

विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो रीपोस्ट किया था. इस वीडियो में उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर सरकार धर्म पर टैक्स लगा दे, तो भारत रातोंरात दुनिया का सबसे अमीर देश बन सकता है. उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हो गया.

VHP ने विवेक अग्निहोत्री को घेरा

विवेक अग्निहोत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के समर्थन से आगे बढ़ने वाले लोगों को उसी धर्म और परंपराओं के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए, जिनसे उन्हें पहचान और सफलता मिली है. बंसल ने अग्निहोत्री पर हिंदू धार्मिक परंपराओं में कमियां निकालने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म निर्माता कुंभ, तीर्थयात्राओं, मंदिरों, संतों और भजन-कीर्तन जैसी परंपराओं की भी आलोचना करने लगेंगे.

फिल्ममेकर को दी नसीहत (फोटो साभार: X@@vinod_bansal)

‘क्या आप खुद हिंदू नहीं हैं?’

विनोद बंसल ने अपने पोस्ट में विवेक अग्निहोत्री से सवाल किया कि क्या वह खुद हिंदू नहीं हैं या सिर्फ नाम के हिंदू हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निहोत्री उन लोगों की आस्था को ही कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके समर्थन से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला. बंसल ने फिल्म निर्माता को भारत की सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान, मूल्यों और परंपराओं पर गर्व करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि दूसरी सभ्यताओं के सामने हीन भावना रखने के बजाय अपनी संस्कृति को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए.

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की टिप्पणी के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों और तीर्थयात्राओं पर टैक्स लगाने को लेकर बहस शुरू हो गई है. वहीं, VHP ने उनके बयान को हिंदू आस्था और परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2026, 22:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj