ननिहाल में रह रही 21 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, मौत के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:August 22, 2026, 14:03 IST
Barmer News: बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में 21 वर्षीय युवती वैशाली ने अपने ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर थानाधिकारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है. परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर में 21 वर्षीय युवती की मौत से मचा हड़कंप, ननिहाल में फंदे से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग की आशंका
Barmer News: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में एक 21 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार, बाड़मेर शहर के इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती वैशाली अपने ननिहाल में रहती थी. शुक्रवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटकते देखा, तो चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिसघटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया. इसके बाद शव को एंबुलेंस की मदद से बाड़मेर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला, पुलिस जांच जारीमामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आ रहा है. पुलिस परिजनों की मौजूदगी में पूरी स्थिति का जायजा ले रही है. परिजनों से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाएगी. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 14:03 IST



