Rajasthan

दूदू हादसे में 3 की मौत, यमुना जल परियोजना पर CM का दिल्ली दौरा, आज से खुले स्कूल

Last Updated:June 29, 2026, 08:33 IST

Rajasthan News Live: जयपुर ग्रामीण के दूदू में हाईवे पर खड़ी बस में ट्रक की टक्कर से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद लंबा जाम लग गया. दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में यमुना जल परियोजना…और पढ़ेंLIVE: दूदू हादसे में 3 की मौत, यमुना जल परियोजना पर CM का दिल्ली दौरा आजZoom

राजस्थान के दूदू में हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

Rajasthan News Live: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के दूदू क्षेत्र में मौखमपुरा इलाके के महला के पास हाईवे पर खड़ी बस में एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 8:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे वे कर्तव्य भवन-3 में आयोजित यमुना जल परियोजना से जुड़े एमओए हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे.

1200 साल पुराने जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 13 अष्टधातु की मूर्तियां ले उड़े चोर

चूरू जिले के तारानगर स्थित 1200 साल पुराने प्राचीन जैन मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोर मंदिर से बेशकीमती 13 अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चुराकर फरार हो गए. सुबह मंदिर खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मूर्तियों की चोरी से स्थानीय लोगों और जैन समाज में भारी आक्रोश है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, लेकिन बड़ी वारदात के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

एक महीने बाद आज खुला राजस्थान हाईकोर्ट, नियमित सुनवाई फिर होगी शुरू

राजस्थान हाईकोर्ट में एक महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से नियमित न्यायिक कार्य फिर शुरू हो गया है. 28 मई से 28 जून तक अवकाश रहने के बाद अब सभी पीठों में सामान्य रूप से मामलों की सुनवाई होगी. इसके साथ ही कोर्ट के सुनवाई समय में भी बदलाव किया गया है. अब हाईकोर्ट में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित सुनवाई होगी. अवकाश के दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई की जा रही थी. आज से लंबित मामलों की सुनवाई भी शुरू होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में पक्षकार और अधिवक्ता आज से फिर नियमित रूप से हाईकोर्ट पहुंचेंगे.

आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल, बारिश के बीच शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

राजस्थान में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रदेशभर के सरकारी स्कूल खुल गए हैं. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जर्जर, असुरक्षित और बारिश में टपकने वाले भवनों में कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी. ऐसे भवनों की बैरिकेडिंग कर विद्यार्थियों और स्टाफ का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा. इसके अलावा स्कूलों की छतों की सफाई, वर्षा जल निकासी के नालों की सफाई, ड्रेनेज पाइपों की मरम्मत और परिसर में जलभराव रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा है.

यमुना जल परियोजना पर आज बड़ा दिन, दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर करेंगे CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह 8:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वे सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में यमुना जल परियोजना से जुड़े एमओए (MOA) हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन को लेकर औपचारिक समझौता किया जाएगा. बैठक में जल प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी. इस समझौते को राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य में पेयजल उपलब्धता को मजबूती मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों से मुलाकात का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है.

दूदू में खड़ी बस में ट्रक की टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, हाईवे पर लगा जाम

जयपुर ग्रामीण के दूदू क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मौखमपुरा इलाके में महला के पास हाईवे पर खड़ी एक बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. हादसे के बाद जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं. पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj