Rajasthan

जोधपुर में 30 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी इंतजार! उपकरण और स्टाफ की कमी से अटका उद्घाटन

Last Updated:May 02, 2026, 16:11 IST

Jodhpur News Hindi : जोधपुर के उम्मेद अस्पताल परिसर में बना अत्याधुनिक पीजी इंस्टीट्यूट पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसकी शुरुआत अब भी अटकी हुई है. करीब 30 करोड़ की लागत से बने इस संस्थान में उपकरणों की खरीद और नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण देरी हो रही है. उम्मीद है कि अगले तीन महीनों में यह शुरू होकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के उम्मेद अस्पताल परिसर के पास बन रहा उम्मेद पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेटरनिटी एंड नियोनेटोलॉजी अब लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद संस्थान की शुरुआत फिलहाल उपकरणों की उपलब्धता और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति पर अटकी हुई है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस संस्थान को औपचारिक रूप से शुरू किया जा सकेगा. वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके संचालन में करीब तीन माह का समय और लग सकता है.

करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक संस्थान का निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड और प्रथम मंजिल तक किया गया है. लगभग 26 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैले इस केंद्र को मातृ एवं नवजात शिशुओं के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. इसके शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेष रूप से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यहां प्रसूति और नवजात शिशु देखभाल की सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी.

उपकरण खरीद के बाद शुरू होगा नया संस्थानकॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन उपकरणों की खरीद के बाद ही इसे शुरू करने की योजना है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की व्यवस्था मौजूदा स्टाफ से कर ली जाएगी, जबकि नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार स्तर पर नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी.

30 करोड़ का PG संस्थान, जल्द होगा उद्घाटनउम्मेद अस्पताल के अधीक्षक मोहन मकवाना ने बताया कि करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट अब अंतिम चरण में है. हाल ही में प्रिंसिपल डॉ. जोधा ने इसका निरीक्षण किया और जल्द ही उद्घाटन तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का आश्वासन दिया .उन्होंने कहा कि संस्थान शुरू होते ही मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

मातृ-शिशु को मिलेगी अब सुपर स्पेशियलिटी केयरमकवाना ने बताया कि इस संस्थान में नवजात शिशुओं और प्रसूता माताओं को एडवांस केयर और सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही, भविष्य में जरूरत के अनुसार इसमें और उन्नत सुविधाएं और सुपर स्पेशियलिटी विंग्स भी विकसित किए जाएंगे, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj