Entertainment

सुपरस्टार संग काम कर चुकीं ये हुस्नपरी, काजोल के हीरो से किया था रोमांस, अब झुग्गियों में रहने पर हुई मजबूर

Last Updated:May 02, 2026, 17:28 IST

किस्मत जिंदगी में एक अहम रोल निभाती है. वह कब राजा को रंक बना दे, कहा नहीं जा सकता. एक्टिंग की दुनिया के कई ऐसे सितारें हैं, जो नाम कमाकर भी असल जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं. उन्हीं में से एक है सलमान संग नजर आ चुकी ये हसीना.

नई दिल्ली. वो हुस्नपरी, जिसने अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान की फिल्म से की थी. बाद में काजोल के हीरो संग भी रोमांस करती नजर आई थीं. लेकिन देखते ही देखते जिदंगी ऐसी हो गई वह सरकारी अस्पतालों में धक्के खाने लगीं और आखिरकार जिंदगी ने उन्हें झुग्गियों में रहने को मजबूर कर दिया. है

हम बात कर रहे हैं, साल 1995 में सलमान खा की फिल्म ‘वीरगति’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल की. उस वक्त वह महज 17 साल की थीं. इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं.

उनकी ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन इस फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. सलमान खान ने एक दौर में इस नए चेहरे को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जिसे देखकर लगा था कि वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगी. उन्होंने काजोल के हीरो अतुल अग्निहोत्री के साथ फिल्मों में रोमांस किया था.

Add as Preferred Source on Google

इस फिल्म से उन्हें पहचान तो मिल गई. लेकिन ज्यादा कुछ काम नहीं मिला. क्योंकि फिल्म ने बहुत बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी. इसके बाद काम की कमी को देखते हु्ए उन्होंने टीवी में भी काम किया. लेकिन बात नहीं बनी.

काम ने मिलने की वजह से वह एक्टिंग छोड़ शादी कर गोवा चली गईं. वहां उन्होंने पति संग कैसीनो मैनेजमेंट का काम देखा. लगा था कि जिंदगी ने उन्हें नया चांस दिया है, लेकिन ऐसा नहीं था. साल 2018 में उन्हें टीबी हो गईं.

इसके बाद तो देखते ही देखते उनकी जिंदगी बदल गई और पति और ससुराल वालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया.इसके बाद वह पाई-पाई को मोहताज हो गईं और आर्थिक तंगी झेलते हुए एक शुभचिंतक राजिंदर सिंह की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जब पूजा की हालत ज्यादा बिगड़ी तो इंडस्ट्री ने उनकी मदद की. पूजा ने एक वीडियो शेयर कर मदद मांगी तो रवि किशन और सलमान खान ने उनकी मदद की. सलमान ने तो 6 महीने तक उनके इलाज का खर्च उठाया और पूजा की जान बच गई.

पूजा ने किस्मत में वो देखा जिसकी वो हकदार नहीं थीं. इसके बाद वह मुंबई में 10×10 के झुग्गियों में रहने पर मजबूर हो गईं. इसके बाद वह कुछ घरेलू काम करने लगीं. 2020 में उन्होंने एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया. लेकिन बात नहीं बनी तो वह अब टिफिन सर्विस के जरिए एक बिजनेस चला रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj