39 साल बाद फिर जमेगी ‘राम-सीता’ की जोड़ी, ‘नोटिस’ में नजर आएंगे अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया, जानें कहा होगी रिलीज

Last Updated:October 10, 2026, 22:28 IST
पॉपुलर शो ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर साथ नजर आने वाले हैं. तकरीबन 39 साल बाद दोनों फिल्म ‘नोटिस’ में साथ काम करते नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म का नाम ‘नोटिस’ को लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है. ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है.इसके अलावा अरुण गोविल नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी दशरथ के रोल में नजर आने वाले हैं.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया अब फिर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. लगभग चार दशक बाद दोनों फिल्म ‘नोटिस’ में वह साथ दिखाई देंगे. फिल्म में एक ऐसे आम आदमी की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपनी 150 साल पुरानी दुकान को बचाने के लिए भ्रष्ट सिस्टम से टक्कर लेता है और इस मुश्किल सफर में उसकी पत्नी मजबूती से उसके साथ खड़ी रहती है.
39 साल बाद फिर साथ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभाई थी. यह शो साल 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और इसके कुल 78 एपिसोड प्रसारित हुए थे. अब सालों बाद दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं.
दमदार कहानी में नजर आएंगी जोड़ी
लंबे अर्से बाद टीवी की दुनिया के राम और सीता अब निर्देशक प्रदीप गुप्ता की फिल्म ‘नोटिस’ में फिर साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. हालांकि, साल 2024 में दोनों एक म्यूजिक वीडियो ‘हमारे राम आए हैं’ में भी दिखाई दिए थे, लेकिन किसी फिल्म में वह करीब चार दशक बाद साथ काम कर रहे हैं. ये दोनों की फीचर फिल्म होगी. फिल्म के निर्माता और अभिनेता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के मुताबिक, ‘नोटिस’ आज के दौर की कहानी है, फिल्म में राम और सीता के रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी.फिल्म की कहानी एक गांव में रहने वाले ऐसे आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विकास के नाम पर अपनी 150 साल पुरानी दुकान को बचाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा है.
अरुण गोविल ने शेयर की पोस्ट (फोटो साभार: Instagram@siyaramkijai)
पति-पत्नी के रोल में आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म में अरुण गोविल एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी दुकान को बचाने के लिए संघर्ष करता है. वहीं, दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी. निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने मिड-डे संग हुई बातचीत में ये खुलासा किया कि इस फिल्म की कहानी से वो लोग कनेक्ट करेंगे,जिन्होंने विकास के नाम पर अपने घर या दुकान गंवा दिए हैं.जब कहानी सच और झूठ के बीच की लड़ाई की हो, तो राम और सीता की जोड़ी को उससे बेहतर तरीके से कौन निभा पाता. उन्होंने इसे आज के दौर की रामायण जैसा बताया.
बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ये मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी.’नोटिस’ के जरिए दोनों को फिर से साथ काम करने का जो मौका मिला है. ये उनके फैंस के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2026, 22:28 IST



