Sports

30 रन के अंदर उखाड़ फेंके 5 विकेट…जम्मू-कश्मीर के खूंखार गेंदबाज की कातिलाना गेंदबाजी ने श्रीलंका ‘ए’ को किया तबाह

होमखेलक्रिकेट

30 रन के अंदर उखाड़ फेंके 5 विकेट, जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज की कातिलाना बॉलिंग

Last Updated:June 27, 2026, 21:04 IST

Auqib Nabi takes 4 wicket haul: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के घातक स्पैल (4/58) की बदौलत भारत ‘ए’ ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ‘ए’ पर 170 रनों की मजबूत बढ़त बना ली. मेजबान श्रीलंका एक समय 3 विकेट पर 260 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था, लेकिन दूसरी नई गेंद आते ही नबी ने कहर बरपाया और श्रीलंका के आखिरी 5 विकेट महज 30 रन के भीतर समेट दिए. श्रीलंका के 330 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं. 30 रन के अंदर उखाड़ फेंके 5 विकेट, जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज की कातिलाना बॉलिंगZoomआकिब नबी ने चार विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

नई दिल्ली. क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि दूसरी नई गेंद मैच का रुख बदल सकती है, और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इस बात को अक्षरशः सच साबित कर दिखाया. भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन आकिब नबी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ‘ए’ ने मैच पर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. नबी ने दूसरी नई गेंद के साथ एक ऐसा स्पैल डाला जिसने श्रीलंकाई बल्लेबाजी की रीढ़ ही तोड़ दी.

एक समय पर मजबूत स्थिति में दिख रही मेजबान श्रीलंका ‘ए’ की टीम आकिब नबी (Auqib Nabi) के कहर के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई. नबी ने शानदार अनुशासन और सटीकता के साथ गेंदबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में मात्र 58 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को पहली पारी में 330 रनों पर समेट दिया और पहली पारी के आधार पर 122 रनों की बेहद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की.

बंदारा और अराछिगे की जुझारू पारियांइससे पहले, मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ‘ए’ ने अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरू किया. भारतीय गेंदबाजों के लिए सुबह का सत्र चुनौतीपूर्ण रहा. श्रीलंकाई टीम के मध्यक्रम ने भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया. श्रीलंका को संकट से उबारने का जिम्मा संभाला एशेन बंदारा और कप्तान साहन अराछिगे ने. दोनों बल्लेबाजों ने पिच पर समय बिताया और भारतीय आक्रमण को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की.

कप्तान साहन अराछिगे बेहद आक्रामक मूड में नजर आए. उन्होंने भारतीय स्पिनर सारांश जैन और हर्ष दुबे को निशाना बनाते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट खेले. अराछिगे ने अपनी 129 गेंदों की पारी में 5 शानदार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 72 रन बनाए. दूसरी छोर पर एशेन बंदारा ने चट्टान की तरह पैर जमाए रखे और 162 गेंदों का सामना करते हुए धैर्यपूर्ण 70 रनों की पारी खेली.

बंदारा-अराछिगे के बीच अहम साझेदारीएशेन बंदारा और कप्तान साहन अराछिगे ने तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की, जिसने एक समय श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 260 रन तक पहुंचा दिया था. इस खतरनाक होती जोड़ी को तोड़ने का काम भारत के स्पिनरों ने किया. सारांश जैन और हर्ष दुबे ने आखिरकार अपनी रणनीति बदली और दोनों जमे हुए बल्लेबाजों को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

5 विकेट पर 268 रन होने के बाद अंजला बंदारा (15) और रविंदु फर्नांडो (22) ने छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़कर श्रीलंका को 300 के पार पहुंचाया. श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 300 रन था और ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम भारत के स्कोर के करीब पहुंच जाएगी. लेकिन तभी भारतीय कप्तान ने दूसरी नई गेंद ली और गेंद आकिब नबी को थमाई. नबी ने आते ही मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने अपनी स्विंग और सीम का बेहतरीन मुजाहिरा पेश करते हुए अंजला बंदारा को देवदत्त पडिक्कल के हाथों और रविंदु फर्नांडो को आयुष पांडे के हाथों कैच कराया. नई गेंद के सामने श्रीलंकाई पुछल्ले बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. श्रीलंका ‘ए’ ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 30 रनों के भीतर गंवा दिए और पूरी टीम 330 रनों पर सिमट गई.

भारत की ठोस शुरुआत, साइ सुदर्शन ‘रिटायर्ड हर्ट’पहली पारी में मिली 122 रनों की बढ़त के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ‘ए’ ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 48 रन बना लिए. इस तरह भारत की कुल बढ़त अब 170 रनों की हो गई है. हालांकि, दूसरी पारी में भारत को एक छोटा सा झटका तब लगा जब पहली पारी के शतकवीर सलामी बल्लेबाज साइ सुदर्शन महज 4 रन के निजी स्कोर पर ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान से बाहर चले गए. सुदर्शन के बाहर जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए. दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे (नाबाद 20 रन) और देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 20 रन) क्रीज पर डटे हुए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के समझदारी से बल्लेबाजी की और स्टंप्स तक भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj