World

500KG Beautiful Cake: Unique Wedding Cake| बेकर ने केक के नाम पर खड़ा कर दिया महल काटना दूर दूल्हा-दुल्हन चाकू लगाने से भी घबरा रहे

Last Updated:August 23, 2026, 14:13 IST

500KG Beautiful Cake: शादी में आपने देखा होगा कि लोग केक काटते हैं. इसे खूबसूरती से सजाया जाता है और फिर कटिंग सेरेमनी के बाद इसके टुकड़े बांटे जाते हैं. सोचिए, अगर केक देखते ही आप इसकी खूबसूरती में खो जाएं, तो इस पर छुरी चलाने की मन कहां होगा?

ख़बरें फटाफट

बेकर ने केक के नाम पर खड़ा कर दिया महल, काटना दूर, कपल चाकू लगाने से घबरायाZoom500 किलो का केक बिल्कुल कलाकृति जैसा दिखा.

500KG Beautiful Cake : शादी में केक काटना तो आम बात है, लेकिन अगर केक इतना सुंदर हो कि उसे देखकर लोग कुछ पल के लिए यह भूल जाएं कि सामने कोई केक है या किसी संग्रहालय की शानदार कलाकृति, तो मामला सचमुच खास हो जाता है. स्पेन के मशहूर पेस्ट्री शेफ मार्क सुआरेज ने ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला केक तैयार किया है. यह केक करीब 3.5 मीटर ऊंचा और 1.8 मीटर चौड़ा है. इसे सऊदी अरब के एक परिवार ने शाही शादी के लिए बनवाया था. इसका अनावरण पेरिस के मशहूर ओपेरा गार्नियर में हुआ.

इतने बड़े और अनोखे केक को तैयार करना कोई आसान काम नहीं था. मार्क सुआरेज ने बताया कि सही डिजाइन और कॉन्सेप्ट तैयार करने में उन्हें करीब डेढ़ महीने का समय लगा. इसके बाद असली चुनौती शुरू हुई. इस विशाल रचना को पूरा करने में करीब चार महीने लग गए. सुआरेज आमतौर पर अकेले काम करते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट का आकार इतना बड़ा था कि अकेले इसे पूरा करना संभव नहीं था. उन्होंने अपने कई पेस्ट्री शेफ दोस्तों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन काम फिर भी इतना ज्यादा था कि दोस्तों के परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल करना पड़ा.

33 हजार फूलों की पंखुड़ियां लगीं

इस केक की सबसे हैरान करने वाली बात इसकी सजावट है. इसे सजाने के लिए करीब 33,000 पंखुड़ियां तैयार की गईं. इन पंखुड़ियों को हाथ से बनाया गया, फिर उन्हें रंगा गया और शाखाओं व फूलों के साथ एक-एक करके केक पर लगाया गया. सुआरेज के मुताबिक दोस्तों के माता-पिता तक ने इस काम में हाथ बंटाया. सोचिए, हजारों पंखुड़ियों को तैयार करना, उन्हें रंगना और फिर एक-एक करके सही जगह पर लगाना-सिर्फ इस काम में ही कितनी मेहनत लगी होगी.

1800 घंटे की मेहनत और 500 किलो वजन

इस पूरी कलाकृति को तैयार करने में लगभग 1,800 घंटे की मेहनत लगी. तैयार होने के बाद इसका वजन करीब 500 किलोग्राम था, लेकिन यहां कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट अभी बाकी है. इतना विशाल दिखने वाला यह पूरा ढांचा असल में केक नहीं है. सुआरेज के मुताबिक उनकी इस रचना का सिर्फ 0.1 प्रतिशत हिस्सा असली केक है. बाकी का अधिकांश हिस्सा हाथ से तैयार की गई शुगर पेस्ट और सफेद चॉकलेट से बनाया गया है.

दूल्हा-दुल्हन की खास इच्छा थी कि सऊदी नवविवाहित जोड़े की इच्छा थी कि उनका केक सामान्य शादी के केक जैसा बिल्कुल न दिखे. वे चाहते थे कि यह एक ऐसी भव्य कलाकृति हो, जो शादी के ऐतिहासिक पल और ओपेरा गार्नियर की शानदार वास्तुकला को श्रद्धांजलि दे. मार्क सुआरेज ने उनकी इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया. यह सिर्फ एक केक नहीं, बल्कि हजारों पंखुड़ियों, महीनों की मेहनत और करीब 1800 घंटे की कारीगरी से तैयार की गई एक विशाल कलाकृति बन गया.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 23, 2026, 14:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj