Rajasthan

Rajasthan Politics: …जब एयरपोर्ट पर मिले वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Last Updated:May 02, 2025, 13:43 IST

Vasundhara Raje Ashok Gehlot News : राजस्थान की राजनीति के दो दिग्गजों पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की आज अचानक उदयपुर के डबोक एयरपोट पर मुलाकात हो गई. दोनों नेताओं के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों …और पढ़ें...जब एयरपोर्ट पर मिले वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, तस्वीरें हुई वायरल

उदयपुर मेें डबोक हवाई अड्डे पर बातचीत करते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत.

उदयपुर. उदयपुर एयरपोर्ट पर आज राजस्थान की राजनीति के दो दिग्गजों पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की अचानक मुलाकात हो गई. कुछ ही देर बाद इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गए. दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में काफी समय तक बातचीत की. लंबे समय बाद दोनों नेता एक साथ बैठे. इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरीजा व्यास को श्रद्धाजंलि देने के लिए उदयपुर आए थे. व्यास का गुरुवार रात को निधन हो गया था. उस समय पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उदयपुर एयरपोर्ट पर थीं. राजे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरोही जाने के लिए उदयपुर पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. उसके बाद वीआईपी लाउंज में दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत का सिलसिला चला.

डोटासरा और जूली भी रहे मौजूदहालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसका ब्यौरा तो अभी तक सामने नहीं आया है. लेकिन दोनों दिग्गजों की मुलाकात का वीडियो जरुर तत्काल बाहर आ गया और बाद में वह सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इस मुलाकात के दौरान वहां गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और धर्मेंन्द्र राठौड़ समेत कुछ चुनिंदा नेता भी मौजूद रहे.

दोनों की मुलाकात हमेशा सुर्खियां बनती हैउल्लेखनीय है कि गहलोत और राजे भले ही विरोधी पार्टियों के नेता हो लेकिन दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं. राजनीति में दोनों नेता भले ही एक दूसरे को कोसते हो और आरोप-प्रत्यारोप लगाते हों लेकिन जब-जब राजे और गहलोत की मुलाकात हुई है तब-तब वह राजनीति के सुर्खियां बनती रही है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों से गठबंधन कर चुनाव लड़ चुके आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल अक्सर सार्वजनिक मंचों से राजे और गहलोत पर मिलीभगत के आरोप लगाते रहे हैं.

Location :

Udaipur,Udaipur,Rajasthan

homerajasthan

…जब एयरपोर्ट पर मिले वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, तस्वीरें हुई वायरल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj