Rajasthan

Jodhpur News: जोधपुर में बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार-सर्दी-जुकाम के मामले, अस्पताल प्रशासन अलर्ट

Last Updated:August 26, 2026, 15:18 IST

Jodhpur News: जोधपुर में बारिश और मौसम में बदलाव के बाद वायरल बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है. मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन ने निगरानी और जांच बढ़ा दी है. फिलहाल किसी नए वायरस या गंभीर प्रकोप की पुष्टि नहीं हुई है. विशेषज्ञों ने हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

जोधपुर. मौसम में बदलाव और बारिश के बाद वायरल बुखार व सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. शहर के मुख्य अस्पताल मथुरादास माथुर अस्पताल में भी ऐसे मरीज लगातार पहुंच रहे हैं. मौसमी बदलाव के बीच बढ़ते मामलों को लेकर अस्पताल प्रशासन सतर्क है और संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर उनके सैंपल माइक्रोबायोलॉजी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. जोधपुर में सामने आया है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी नए वायरस या गंभीर प्रकोप की पुष्टि नहीं हुई है. मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान वायरल संक्रमण और जलजनित बीमारियों के मामले बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है.

अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने से वातावरण में कई तरह के संक्रमण सक्रिय हो सकते हैं. इसका असर सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के रूप में दिखाई देता है, उन्होंने बताया कि इन्फ्लुएंजा वायरस और एच1एन1 के कुछ मामले देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आए हैं, लेकिन जोधपुर में अभी तक किसी नए वायरस या नए स्ट्रेन के मामलों की पुष्टि नहीं हुई है. अस्पताल में आने वाले मरीजों में फिलहाल सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले ही अधिक देखे जा रहे हैं.

अस्पताल में बढ़ाई गई सर्विलांस और जांचमौसमी बीमारियों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों तक निगरानी बढ़ा दी है. डॉक्टरों और चिकित्सा टीम को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी क्षेत्र या मरीजों के समूह में इस तरह के मामले असामान्य रूप से बढ़ते दिखाई दें तो तत्काल इसकी सूचना दी जाए. संदिग्ध मरीजों की जांच कर उनके सैंपल माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग की टीम के साथ भी लगातार समन्वय रखा जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण की समय रहते पहचान की जा सके.

घबराने की जरूरत नहीं, हाई रिस्क ग्रुप रखें विशेष सावधानीविकास राजपुरोहित ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है. सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार में सावधानी बरतना पर्याप्त है. हालांकि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर या पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. ऐसे लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यकता होने पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है, उन्होंने बताया कि मौसमी संक्रमण का यह दौर सामान्य तौर पर अगले 15 से 20 दिनों में कम हो सकता है. वहीं, यदि जुकाम या बुखार दो-तीन दिन में ठीक नहीं होता है तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 15:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj