National

Dhanu Rashifal 27 August: धनु राशि वाले आज रहें सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Last Updated:August 26, 2026, 16:05 IST

Aaj ka Dhanu Rashifal 27 August 2026: जमुई में ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 27 अगस्त का दिन धनु राशि के जातकों को सावधानी से गुजारना चाहिए. करियर और आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, वाणी पर नियंत्रण रखें, लेकिन नए अवसर भी मिल सकते हैं. जानें राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

जमुई: धनु राशि के जातकों को 27 अगस्त के दिन यानी गुरुवार को काफी सावधानी से गुजारना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है. खास कर करियर के लिहाज से उन्हें आज संभल कर चलना चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. नहीं तो बेवजह किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा हो सकता है. ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप केवल अपने काम से मतलब रखें. इतना ही नहीं आर्थिक मामलों में भी धनु राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, और उसके लिए कर्ज या उधार लेना चाहते हैं, तो इससे परहेज करें. नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.

आज के दिन मिल सकते हैं नए अवसरज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई नए अवसर भी मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि आप जहां काम करते हैं वहां सैलरी से जुड़ी किसी तरह की समस्या समाप्त हो सकती है. जिससे आपके मन को प्रसन्नता मिलेगी. आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी. उन्होंने बताया कि जहां काम करते हैं, वहां सहकर्मियों की मदद मिलेगी. जिससे आप किसी भी परेशानी का हल ढूंढ सकते हैं. स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. धनु राशि के जातक अगर विद्यार्थी हैं. घर से दूर रहकर पढ़ाई करते हैं, तो आज आपको किसी अपने से मिलने का मौका मिल सकता है. पढ़ाई से जुड़े किसी मामले में आज जरूरी खबर आपको मिल सकती है. जिसका असर आपके फ्यूचर पर पड़ेगा. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए.

प्यार में अच्छा रहने वाला है दिनज्योतिष आचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका मिलेगा. प्रेम के मामले में आज आपको काफी सहयोग मिलने वाला है. आज आपके कार्यों से आसपास के लोग काफी प्रभावित भी होंगे. धनु राशि के जातकों को व्यर्थ की चर्चाओं से दूर रहना चाहिए. साथ ही आज के दिन आपको सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. उन्हें पीली चीजों का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला रहने वाला है.

About the AuthorAmit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ेंFirst Published :

August 26, 2026, 16:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj