Blackout in Rajasthan : राजस्थान के इन 2 जिलों में आज पूरी रात रहेगा ब्लैकआउट, जानें क्या रहेगा बंद – Blackout in rajasthan 2 border districts tonight high alert security tightened advisory issued for public check details

Last Updated:May 08, 2025, 18:39 IST
Blackout In Rajasthan : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जोधपुर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में प्रशासन,पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर चौकसी कड़ी कर दी …और पढ़ें
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान के दो जिलों में आज पूरी रात ब्लैक आउट रहेगा.
हाइलाइट्स
जोधपुर और बाड़मेर में रातभर ब्लैकआउट रहेगा.सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे.जोधपुर में जेएनवीयू की परीक्षाएं स्थगित की गईं.
जयपुर. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालात को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में चौकसी और बढ़ा दी गई है. जोधपुर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर जिले में प्रशासन,पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर चौकसी कड़ी कर दी है. सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है. जोधपुर, बाड़मेर में गुरुवार को पूरी रात ब्लैक आउट रहेगा. जोधपुर जिला प्रशासन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरत रहा है. कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आमजन से अफवाहो में नहीं आने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘सतर्क रहें, घबराएं नहीं. अफवाहों पर ध्यान न दें. केवल सरकारी सूचना माध्यमों पर भरोसा करें. किसी भी परेशानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करें. आगामी आदेश तक सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. आपातकालीन स्थिति के लिए खुद को तैयार रखें.’
जोधपुर में जेएनवीयू ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. 9 मई से आगामी आदेश तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो जीएस शेखावत ने आदेश जारी किया.
बाड़मेर भी आज रात 9 बजे से सुबह 4 बजे ब्लैक आउट तक रहेगा. किसी तरह की लाइट चालू नहीं होगी. अगर किसी ने की लापरवाही तो होगी कार्रवाई होगी. जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने आदेश जारी किए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात को देखते हुए सीमावर्ती गांवों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. BSF एवं पुलिस के निर्देशानुसार तैयार रहें. अगर जरूरत पड़ती है तो गांव खाली करने के लिए तैयार रहें. इस दौरान बुजुर्गों,बच्चों एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता दें. बॉर्डर एरिया में ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. गांवों में चौकीदारी व्यवस्था को भी करें लागू. रात में आवाजाही नहीं होगी. अपने पास जरूरी सामान तैयार रखें ताकि तत्काल गांव खाली हो सके. अपने पास जरूरी कागजात तैयार रखें. अफवाहों से सावधान रहें. सायरन की सूचना के साथ घर के अंदरूनी एवं नीचे कमरे में जाएं. मेज या बिस्तर के नीचे रहें. घरों के गैस सिलेंडर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरहदी जिले जैसलमेर में भी प्रशासन अलर्ट है. आज सोनार दुर्ग पर सायरन बजाया. जैसलमेर शहर में तीन जगह पर सायरन लगा हुआ है.
Chaturesh Tiwari
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
homerajasthan
राजस्थान के इन 2 जिलों में आज पूरी रात रहेगा ब्लैकआउट, जानें क्या न करें



