Rajasthan

चुनाव चिन्ह मिला चप्पल तो सिर पर रख ली, नंगे पैर मांगते रहे वोट, प्रत्याशी का वीडियो वायरल

Last Updated:September 10, 2026, 08:01 IST

Bharatpur Nagar Nikay Chunav: भरतपुर के बयाना नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा का अनोखा प्रचार चर्चा में रहा. चुनाव चिन्ह चप्पल मिलने के बाद प्रदीप शर्मा चप्पल को सिर पर रखकर और खुद नंगे पैर घर-घर वोट मांगने पहुंचे. प्रचार के दौरान जब वह इस अंदाज में मतदाताओं के बीच पहुंचे तो लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्याशी का कहना है कि चप्पल आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है और इसी के जरिए वह खुद को आम लोगों से जोड़ने का संदेश देना चाहते हैं. उनका दावा है कि वह आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके लिए काम करना चाहते हैं. बयाना में चुनावी माहौल गर्म है और प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को साधने में जुटे हैं. प्रदीप शर्मा का यह प्रचार तरीका स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

भरतपुर. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान थम चुका है. प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाए.  इन सब के बीच भरतपुर के बयाना नगर पालिका से एक प्रत्याशी का अनोखा चुनाव प्रचार लोगों के बीच  अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां वार्ड नंबर 15 से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा अपने चुनाव चिन्ह चप्पल को सिर पर रखकर और नंगे पैर घर-घर वोट मांगने पहुंच रहे थे.

प्रदीप कुमार शर्मा को चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिन्ह चप्पल मिला है. इसके बाद उन्होंने अपने प्रचार को इसी चुनाव चिन्ह से जोड़ते हुए अनोखा तरीका अपनाया. वह प्रचार के दौरान चप्पल को अपने सिर पर रखकर खुद नंगे पैर मतदाताओं के घर पहुंचकर अपने लिए समर्थन मांग रहे थे.  प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव चिन्ह चप्पल मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने प्रचार का हिस्सा बनाने का फैसला किया. उनका मानना है कि जिस तरह चप्पल आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है. उसी तरह वह भी आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके लिए काम करने का संदेश देना चाह रहे थे.

सिर पर चप्पल रखकर प्रत्याशी कर रहे थे प्रचार

प्रदीप शर्मा जब चप्पल सिर पर रखकर और नंगे पैर लोगों के बीच पहुंचते तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाती थी. कई लोग उनके इस अंदाज को देखकर हैरान भी हो जाते थे. कुछ लोग इसे चुनाव प्रचार का अलग और रोचक तरीका बताते नजर आए. प्रचार के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे.

बायाना में पूरी तरह से गर्म है चुनावी माहौल

बयाना के वार्ड नंबर 15 में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है. प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवार के प्रचार में जुटे हुए रहे. लेकिन प्रदीप कुमार शर्मा का चप्पल सिर पर रखकर नंगे पैर प्रचार करने का अंदाज बाकी प्रत्याशियों से अलग नजर आया. सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी प्रत्याशी के इस अनोखे प्रचार की चर्चा हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रचार का यह अनोखा तरीका मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है और चुनाव परिणाम में इसका कितना असर देखने को मिलता है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 08:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj