Rajasthan

Jaipur Gold Silver Price: सोने के दाम में 200 रुपए की गिरावट, चांदी में 400 रुपए की उछाल, जानिए मार्केट में आज का भाव

Last Updated:May 10, 2025, 08:33 IST

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने कमी और चांदी  के भावों में बढ़ोतरी आई है. आज शुद्ध सोने भाव में 200 रुपए की गिरावट आई है, इसके बाद अब इसके भाव 99,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर है…और पढ़ेंसोने के दाम में 200 रुपए की गिरावट, चांदी में 400 रुपए की उछाल,जानें आज का भाव

सोने में गिरावट और चांदी में उछाल <br><br>

सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल इनके भावों में गिरावट के बाद के बाद आज इनमें मिलजुला असर आया है. दो दिन पहले सोने में भारी उछाल के बाद इसके भाव दूसरी बार चांदी से आगे चले गए थे. गिरावट के बाद आज भी प्रति तोला सोने के भाव के भाव से ज्यादा है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी के मुकाबले इस सीजन सोने में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है, यहीं कारण है कि सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं.

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीया के बाद 7 मई तक सोना और चांदी के भावों गिरावट दर्ज की जा रही थी, इसके बाद दो दिन भाव में बढ़ोतरी हुई. एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में भी सोना और चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव आया है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 10 मई को सोना और चांदी के भाव है.

सोने में गिरावट और चांदी में उछाल जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने कमी और चांदी  के भावों में बढ़ोतरी आई है. आज शुद्ध सोने भाव में 200 रुपए की गिरावट आई है, इसके बाद अब इसके भाव 99,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज 200 रुपए की कमी आई है. ऐसे में अब इसके भाव 92,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. वहीं, चांदी के भाव में कल 800 रुपए की गिरावट के बाद आज इसमें 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अब चांदी के भाव 98,300 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. लगातार 2 दिन से सोने के भाव में गिरावट से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि आगामी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में कमी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट आएगी. उन्होंने बताया कि शादियों के सीजन के चलते अभी मार्केट में सोना और चांदी की मांग बनी हुई है. सोने के भावों में बढ़ोतरी के बाद लोग चांदी की और अधिक रुख कर रहे हैं.

Location :

Jaipur,Rajasthan

homebusiness

सोने के दाम में 200 रुपए की गिरावट, चांदी में 400 रुपए की उछाल,जानें आज का भाव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj