दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी में दिखा कूल लुक, बेटी दुआ संग एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहुंचे रणवीर,Video वायरल

Last Updated:August 16, 2026, 09:17 IST
Deepika Spotted At Airport With Ranveer Singh: प्रेग्नेंट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका काफी स्टाइलिश लुक देखने को मिला. एयरपोर्ट पर दीपिका के साथ उनके हसबैंड रणवीर सिंह भी दिखाई दिए, जो दरअसल उन्हें ड्रॉप करने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर मॉम टू बी का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने जा रही दीपिका को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां मॉम टू बी दीपिका का कूल अंदाज और प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक था. खबरें हैं कि दीपिका अपनी प्यारी बेटी दुआ के साथ बेंगलुरु के लिए रवाना हो रही थीं, जिन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने खुद उनके हसबैंड रणवीर सिंह पहुंचे थे.
काफी समय बाद रणवीर और दीपिका को इस तरह एक साथ देखा गया है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस कपल की वीडियो और फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
एयरपोर्ट पर दिखा दीपिका का क्लासी लुक
एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने दीपिका को स्पॉट किया, तो वह बेहद क्लासी अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ओवरसाइज्ड शर्ट और बैगी जीन्स पहनी हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप भी आसानी से देखा जा सकता था. अपने इस खास फेज में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था. फैंस को दीपिका का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है. वे कपल की वीडियोज और फोटोज पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
रणवीर ने निभाया हसबैंड का फर्ज
रणवीर सिंह अपनी वाइफ और बेटी को ड्रॉप करने खुद एयरपोर्ट आए थे. हालांकि वह कैमरों के सामने नहीं आए और कार के अंदर ही बैठे रहे. इस दौरान एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे थे. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और चश्मा कैरी किया था, जो रणवीर पर काफी सूट कर रहा था. रणवीर भले ही कार से बाहर नहीं निकले लेकिन उन्होंने ये पक्का किया कि दीपिका और उनकी बेटी दुआ बिना किसी दिक्कत के सेफली अंदर चली जाएं. फैंस को रणवीर का यह केयरिंग अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
फैमिली के लिए रणवीर ने बदला अपना शूटिंग शेड्यूल
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन वह दीपिका के साथ इस स्पेशल टाइम को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहते हैं.
View this post on Instagram



