Rajasthan

Dharohar News भरतपुर का यह बांध है जीवनरेखा और ऐतिहासिक धरोहर भरतपुर का है प्रमुख जल स्रोत जाने इसके बारे मे 

Last Updated:May 12, 2025, 23:52 IST

X
बंद
बंद बरेठा 

भरतपुर. बंद बारेठा भरतपुर का सबसे बड़ा और प्रमुख बांध है. जो न केवल एक महत्वपूर्ण जलस्रोत के रूप में जाना जाता है. बल्कि एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी इसकी विशेष पहचान है. यह बांध भरतपुर जिले के साथ-साथ आसपास के कई क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं को पूरा करता है. पीने के पानी की आपूर्ति हो या खेतों की सिंचाई बंद बारेठा इस क्षेत्र की जीवनरेखा के रूप में कार्य करता है. किसानों के लिए यह एक वरदान साबित हुआ है.

क्योंकि इसकी मदद से सिंचाई की सुविधा बेहतर हुई है.और कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है.इस बांध का निर्माण ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसका निर्माण तत्कालीन भरतपुर रियासत के शासकों द्वारा कराया गया था जिससे उस समय के प्रशासन की दूरदर्शिता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का पता चलता है.बंद बारेठा न केवल तकनीकी रूप से एक उत्कृष्ट निर्माण है.बल्कि यह उस समय की सामाजिक और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया था

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थल पर्यटकों को भी आकर्षित करता है. हरे-भरे जंगलों, शांत जलराशि और विविध पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति इसे जैव विविधता की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है. खासकर पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान एक आदर्श पर्यटन स्थल है. यह क्षेत्र भरतपुर के प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नजदीक होने के कारण भी पर्यटकों का ध्यान खींचता है.

आज के समय में जब जल संकट एक गंभीर समस्या बन चुका है.ऐसे में बंद बारेठा जैसे जलस्रोतों का संरक्षण और सुनियोजित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक हो गया है. यह केवल एक जलाशय नहीं है.बल्कि भरतपुर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक भी है.इसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है. ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इससे लाभान्वित हो सकें और इसकी सुंदरता व उपयोगिता बनी रहे

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

homerajasthan

भरतपुर का यह बांध है जीवनरेखा और प्रमुख जल स्रोत, जाने क्यों है खास

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj