Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं में भीषण गर्मी: पिलानी में तापमान 46 डिग्री, मंदिरों में इंतजाम

Last Updated:May 21, 2025, 18:56 IST
Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं के पिलानी में तापमान 46 डिग्री पार, मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं के लिए कूलर और ठंडे पेय का इंतजाम. चिकित्सा विभाग ने तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है.X

Jhunjhunu Weather
हाइलाइट्स
झुंझुनूं में तापमान 46 डिग्री पारमंदिरों में भगवान के लिए कूलर और ठंडे पेयतेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह
Jhunjhunu Weather: झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा पिछले दो दिनों से प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है. यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे लोगों के साथ-साथ मंदिरों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने अपने तरीके अपनाए हैं, वहीं मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को ठंडा रखने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं.
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये इंतजाम किएचिड़ावा कस्बे के मैन मार्केट स्थित श्रीकल्याणराय मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं के सामने कूलर लगाया गया है. महंत श्री प्रकाश पुजारी ने बताया कि सुबह 4 बजे भोर आरती से लेकर रात के शयन तक ठाकुरजी और लाडली देवी को कूलर की ठंडी हवा मिल रही है. रात में प्रतिमाओं के ऊपर पंखा भी चलता रहता है. इसके अलावा, भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए तरबूज, खरबूजा, बेल का जूस, आम का रस और शिकंजी जैसे ठंडे पेय पदार्थ अर्पित किए जा रहे हैं. महंत प्रकाश पुजारी ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये इंतजाम किए गए हैं और यह व्यवस्था मानसून आने तक जारी रहेगी. श्रद्धालु भी भगवान को ठंडे फल और पेय अर्पित कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में श्रद्धालु भगवान को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं.
गर्मी से सभी की दिनचर्या बदल गईहाल के दिनों में बढ़ती गर्मी से सभी की दिनचर्या बदल गई है. तेज गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर बिल्कुल भी भीड़ नहीं दिखती. लोग अब सुबह और शाम को ही खरीदारी करने के लिए बाजार जाते हैं. चिकित्सा विभाग ने भी लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है, खासकर बूढ़े बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है.
नौतपा भी जल्द ही आने वालामौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में तेज धूप और आंधी की संभावना है. साथ ही नौतपा भी जल्द ही आने वाला है, इसलिए लोग गर्मी में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें.
यह भी पढ़े
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़…गेस्ट टीचर्स के भरोसे चल रहा ये कॉलेज, स्थाई शिक्षक का नामोनिशान नहीं
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
Jhunjhunu,Rajasthan
homerajasthan
झुंझुनूं में पारा पहुंचा 46 डिग्री के पार, भगवान को भी लग रही गर्मी



