Rajasthan

Alwar News : तैराकी सिखाने के नाम पर छात्राओं को गोद में उठाने का आरोप, प्रिंसिपल का वीडियो सामने आते ही बवाल

Last Updated:August 22, 2026, 16:40 IST

Alwar School Teacher Viral Video With Student : अलवर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं संग बांध में नहाते आपत्तिजनक वीडियो वायरल. ग्रामीणों ने प्रिंसिपल पर तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को गोद में उठाने का आरोप लगाया. गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए.पुलिस जांच कर रही हैतैराकी के नाम पर छात्राओं को गोद में उठाने का आरोप, प्रिंसिपल का वीडियो वायरलZoomप्रिंसिपल का छात्राओं संग बांध में नहाने का वीडियो वायरल.

अलवर. जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में भी काफी गुस्सा है. आरोप है कि प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ बांध में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में प्रिंसिपल बिना कपड़ों के नजर आ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि तैराकी सिखाने के बहाने प्रिंसिपल छात्राओं को गोद में उठाता हुआ भी दिखाई दिया.

मामले की जानकारी सामने आने के बाद शनिवार को गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

स्वतंत्रता दिवस के बाद बच्चों को बांध ले जाने का आरोपजानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रिंसिपल स्कूल के करीब 200 छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब 2 किलोमीटर दूर भड़ाज के बांध पर ले गया. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को जंगल के रास्ते पैदल ले जाया गया था. जिस रास्ते से बच्चों को ले जाया गया, वहां टाइगर मूवमेंट भी रहता है. आरोप है कि इस दौरान स्कूल की कोई महिला टीचर भी बच्चों के साथ नहीं थी.

बिना सुरक्षा इंतजाम के बांध में उतारने का आरोपग्रामीणों के मुताबिक भड़ाज का यह बांध पहले से ही हादसों को लेकर संवेदनशील रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बांध की पाल करीब 5 से 6 फीट चौड़ी है और यहां पहले भी कई बच्चों और युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है. ग्रामीणों के अनुसार हादसे की आशंका को देखते हुए पिछले करीब 4 साल से यहां जाने पर पाबंदी भी रही है. इसके बावजूद आरोप है कि प्रिंसिपल करीब 20 से 25 बड़ी बालिकाओं सहित करीब 200 बच्चों को बांध में ले गया और उन्हें बिना लाइफ जैकेट तथा दूसरे सुरक्षा इंतजामों के पानी में उतार दिया.

अधिकतर बच्चों को तैरना भी नहीं आता थाइस मामले में ग्रामीणों ने सबसे बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया है. उनका कहना है कि बांध में उतारे गए अधिकतर बच्चों को तैरना भी नहीं आता था. ऐसे में इतने बच्चों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के पानी में उतारना अपने आप में बड़ा जोखिम था. इसी दौरान सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बिना कपड़ों के 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ बांध में नहाता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के नाम पर छात्राओं को गोद में उठाता हुआ भी नजर आया.

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में गुस्सावीडियो सामने आने के बाद गांव में मामले को लेकर नाराजगी बढ़ गई. शनिवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से पूरे मामले को लेकर सवाल किए. ग्रामीणों ने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी छात्र या छात्रा की ओर से मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. हालांकि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

जांच के बाद ही पता चल सकेगा क्या है पूरा मामलाअब जांच के बाद ही साफ होगा कि वीडियो में दिखाई दे रही घटनाओं की पूरी स्थिति क्या थी और बच्चों को बांध पर किस परिस्थिति में ले जाया गया था. पुलिस वीडियो और संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी छात्र या छात्रा की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात पुलिस ने कही है. घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 200 बच्चों को जंगल के रास्ते बांध तक ले जाने, वहां सुरक्षा इंतजाम नहीं होने और महिला शिक्षक के साथ नहीं होने को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं. अब पूरे मामले में पुलिस जांच के साथ यह भी देखना अहम होगा कि स्कूल की ओर से बच्चों को बाहर ले जाने के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 16:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj