Health

सुबह की सैर से बढ़ती है उम्र और फिटनेस, जानें मार्निंग वॉक के आठ बड़े फायद – Himachal Pradesh News

Last Updated:October 11, 2025, 12:54 IST

Bageshwar News: सेहतमंद जीवन के लिए सुबह की सैर यानी मार्निंग वॉक बेहद जरूरी मानी जाती है. यह न सिर्फ शरीर को फिट रखती है बल्कि मानसिक शांति भी देती है. Helpful in controlling weight

बागेश्वर: सुबह की सैर वजन घटाने और उसे नियंत्रित रखने का सबसे आसान तरीका है. रोजाना 30 मिनट की तेज चाल से की गई वॉक शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है. डॉक्टर डीपी शुक्ला बताते हैं कि नियमित वॉक करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है. जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है. खासतौर पर जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं. उनके लिए मार्निंग वॉक बेहद फायदेमंद साबित होती है. यह शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढ़ाती है, और पूरे दिन हल्कापन महसूस कराती है.

Helps in balancing blood sugar

मार्निंग वॉक डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. डॉक्टर डीपी शुक्ला बताते हैं कि सुबह की नियमित सैर से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है, क्योंकि यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाती है. सुबह खाली पेट की गई वॉक शरीर में ग्लूकोज के सही उपयोग को सुनिश्चित करती है. इससे डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर अचानक बढ़ने या घटने की समस्या कम होती है. साथ ही, यह शरीर की कोशिकाओं को सक्रिय रखती है और थकान को दूर करती है.

Improves sleep quality

बागेश्वर के वरिष्ठ डॉक्टर डीपी शुक्ला के अनुसार सुबह की सैर का सीधा संबंध नींद की गुणवत्ता से है. नियमित रूप से वॉक करने से शरीर थकान को सही ढंग से महसूस करता है, और रात में नींद गहरी आती है. वॉक से तनाव हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ का स्तर कम होता है. जिससे मन शांत रहता है. जो लोग अनिद्रा या बेचैनी की समस्या से जूझ रहे हैं. उनके लिए यह प्राकृतिक इलाज है. सुबह की ताजी हवा और ऑक्सीजन से मन तरोताजा होता है और नींद की लय नियमित रहती है.

Reduces stress and anxiety

सुबह की वॉक न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी सुकून देती है. हल्की ठंडी हवा और प्राकृतिक वातावरण तनाव को कम करते हैं. डॉक्टर शुक्ला बताते हैं कि वॉक करने से ‘सेरोटोनिन’ और ‘एंडोर्फिन’ जैसे हार्मोन सक्रिय होते हैं. जो मूड को खुश रखते हैं. जो लोग डिप्रेशन या एंग्जायटी से जूझ रहे हैं. उनके लिए यह एक बेहतरीन थेरेपी है. हर रोज कुछ देर की सैर मन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, और दिनभर आत्मविश्वास बनाए रखती है.

Increases lung capacity

सुबह की वॉक फेफड़ों को मजबूत बनाती है. सूर्योदय से पहले के समय में वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है. जिससे फेफड़ों को शुद्ध हवा मिलती है. डॉक्टर डीपी शुक्ला बताते हैं कि नियमित वॉक से सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है. यह फेफड़ों में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को सुधारती है. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों जैसे बागेश्वर में सुबह की ताजी हवा शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा देती है.

Makes bones and joints stronger

बढ़ती उम्र में हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए वॉक बेहद जरूरी है. नियमित सैर से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है. डॉक्टर शुक्ला कहते हैं कि मार्निंग वॉक से जोड़ों की जकड़न कम होती है, और लचीलापन बढ़ता है. यह शरीर में विटामिन डी के उत्पादन को भी बढ़ावा देती है. खासकर जब वॉक हल्की धूप में की जाए. इसलिए सुबह का समय हड्डियों की सेहत के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है.

Helpful in improving skin

सुबह की सैर से रक्त संचार बेहतर होता है. जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है. डॉक्टर डीपी शुक्ला बताते हैं कि नियमित वॉक करने से चेहरे पर चमक बढ़ती है, क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक रहती है. यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और त्वचा को फ्रेश लुक देती है. पसीना आने से पोर्स साफ होते हैं. जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं. वॉक के बाद चेहरे पर आने वाली प्राकृतिक लालिमा किसी भीआ कॉस्मेटिक उत्पाद से बेहतर होती है.

Increases mental freshness and concentration

सुबह की वॉक मन को शांत और एकाग्र बनाती है. डॉक्टर डीपी शुक्ला के अनुसार वॉक करते समय मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है. जिससे सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होता है. यह दिनभर का मूड सेट करती है और कार्यक्षमता बढ़ाती है. विद्यार्थी और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए सुबह की वॉक मानसिक फोकस बनाए रखने में बहुत मददगार होती है. नियमित रूप से वॉक करने वाले लोग अधिक सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 11, 2025, 12:54 IST

homelifestyle

सेहत के साथ लंबी उम्र का राज भी है मॉर्निंग वॉक, जानिए 8 बड़े फायदे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj